टीवी पर एक बार फिर होगा सर्कस. जी हां, अपने करीयर की शुरुआत टेलेविजन से करने वाले शाहरुख खान का मशहूर सीरियल सर्कस एक बार टेलिकास्ट होने वाला है. दूरदर्शन ने ट्विटर पर ये ख़बर शेयर की है कि 19 फरवरी से एक बार सर्कस ऑनएयर होने वाला है.

यक़ीनन ये ख़बर सुनकर शाहरुख के फैन्स ख़ुश होंगे. साल 1989 में दूरदर्शन पर आने वाले इस सीरियल में 24 साल के शाहरुख ने एक सर्कस कंपनी के मालिक की भूमिका निभाई थी, जबकि रेनुका शहाणे उनकी गर्लफ्रेंड के रोल में थी. आशुतोष गोवारिकर ने भी इसमें ऐक्टिंग की थी. तो एक बार फिर यंग शाहरुख खान को देखने के लिए तैयार हो जाएं, दूरदर्शन पर 19 फरवरी से शाम 8 बजे!
– प्रियंका सिंह
