Close

नेचुरल ग्लो के लिए होममेड केमिकल फ्री ब्लश (Homemade Chemical Free Blush For Natural Glow)

ख़ूूबसूरत दिखने की चाह में लड़कियां महंगे और ब्रांडेड ब्यूटी प्रोडक्ट्स खरीदती हैं. कई बार इन ब्यूटी प्रोडक्ट्स से स्किन को नुकसान भी होता है. बेहतर होगा कि स्किन पर महंगे और ब्रांडेड ब्यूटी प्रोडक्ट्स लगाने की बजाय नेचुरल चीज़ों का
इस्तेमाल किया जाए. चलिए आज हम आपको बता रहे हैं होममेड, केमिकल फ्री और नेचुरल ब्लश की रेसिपीज़.

ब्राइट पिंक बीटरूट ब्लश
बीटरूट से न सिर्फ फुशिया पिंक शेड का ब्लश बनाया जा सकता है, बल्कि इसमें ऐसे एंटीऑक्सिडेंट्स और प्रॉपर्टीज़ होती हैं, जिन्हें स्किन ऑब्ज़र्व करती ह और इन एंटीऑक्सिडेंट्स और प्रॉपर्टीज़ से स्किन नेचुरली ग्लो और शाइन करने लगती है. यदि आपको बिना मेकअप के ब्राइट पिंक ग्लो चाहिए, तो नेचुरल बीटरूट ब्लश अप्लाई करें.

  • क्रीमी ब्राइट पिंक बीटरूट ब्लश बनाने के लिए एक पैन में 1 छिला और बारीक़ टुकड़ों में कटा हुआ हुआ बीटरूट और 1 कप पानी डालकर उबाल लें. बीटरूट के नरम तक पकाएं. ठंडा होने पर मैश करके छान लें. इस बीटरूट जूस में ग्लिसरीन को मिक्स करें. ग्लास की बॉटल में स्टोर करके रखें.
  • ड्राई ब्राइट पिंक बीटरूट ब्लश बनाने के लिए 1/4 कप आरारोट पाउडर, 1/4 टीस्पून बीटरूट पाउडर, चुटकीभर एक्टिवेटेड चारकोल- सारी सामग्री को मिक्स कर लें. छोटे-से जार में स्टोर करके रखें. जब भी मेकअप करें, तो ड्राई ब्राइट पिंक बीटरूट ब्लश को चीक्स पर अप्लाई करें.

    बीटरूट पाउडर बनाने की विधि: 1 बीटरूट को स्लाइस में काटकर 2-3 दिन तेज़ धूप में सूखा लें. मिक्सी में पीसकर पाउडर बना लें. एयर टाइट कंटेनर में भरकर रखें.


    सॉफ्ट ग्लो रोज़ पेटल ब्लश
Homemade Chemical Free Blush

सॉफ्ट ग्लो रोज़ पेटल ब्लश बनाने के लिए गुलाब की पंखुड़ियों को सुखाकर उसका पाउडर बना लें. इस पाउडर में नेचुरली पिंक कलर होता है, जो स्किन टोन को बैलेंस करने में मदद करता है और गुलाब की खुशबू भी इस ब्लश का बोनस पॉइंट
है. इस ब्लश को फेस पर अप्लाई करने पर सॉफ्ट पिंक ग्लो आता है.

  • क्रीमी रोज़ पेटल ब्लश बनाने के लिए गुलाब के 2 ताज़े फूलों का पेस्ट और आधा टीस्पून अरारोट पाउडर को अच्छे से मिक्स करें. ग्लास के छोटे कंटेनर में स्टोर करके रख लें.
  • ड्राई रोज़ पेटल ब्लश बनाने के लिए गुलाब की पंखुड़ियों का पाउडर और अरारोट पाउडर को मिलाकर ब्रश की सहायता से फेस पर अप्लाई करें.

    डीप पर्पल ब्लश
    डीप पर्पल ब्लश बनाने के लिए हिबिस्कस पाउडर की आवश्यकता होती है. हिबिस्कस पाउडर का इस्तेमाल होममेड फेस और बॉडी मास्क, फेशियल टोनर, एक्सफॉलिएटिंग स्क्रबिंग के लिए किया जाता है.
  • डीप पर्पल ब्लश के लिए 2 टेबलस्पून हिबिस्कस पाउडर और आधा टीस्पून अरारोट पाउडर दोनों को मिक्स कर लें. यदि लाइट कलर का ब्लश चाहते हैं, तो 1 टीस्पून अरारोट पाउडर मिलाएं. ग्लास के छोटे से कंटेनर में भरकर फ्रिज में स्टोर
    करें. नेचुरल डीप पर्पल ब्लश को मैचिंग ऑउटफिट के साथ अप्लाई करें.
  • 2 टेबलस्पून हिबिस्कस पाउडर, 1 टेबलस्पून अरारोट पाउडर, चुटकीभर दालचीनी पाउडर (डार्क कलर का बनाने के लिए) और 2-3 बूंदें लेवेंडर एसेंशियल ऑयल, इन सारी सामग्री को बाउल में मिक्स कर लें. ब्लश को एयर टाइट कंटेनर में स्टोर कर लें.

    लाइट पीच ब्लश
    लाइट पीच ब्लश तैयार करने के लिए ऑरेंज गाजर की आवश्यकता होती है. यदि फेस पर ब्राइट पिंक ग्लो चाहिए, तो लाइट पीच ब्लश अप्लाई करें
  • लाइट पीच ब्लश बनाने के लिए 2 ऑरेंज गाजर को धोकर कद्दूकस करके तेज़ धूप में सूखा लें. मिक्सी में पीसकर पाउडर बना लें. आधा टीस्पून अरारोट पाउडर के साथ मिक्स करें. ऑरेंज गाजर से बने नेचुरल ब्लश को ग्लास के छोटे-से कंटेनर में भरकर सुरक्षित रखें.

    नेचुरल क्रीम ब्लश
    क्रीम ब्लश स्किन पर एक्स्ट्रा शिमर ऐड करता है और लूज़ पाउडर ब्लश की तुलना में अधिक समय तक टिकता है. नेचुरल चीज़ों से बना ये ब्लश स्किन को नरिश और सेफ रखता है
  • नेचुरल क्रीम ब्लश बनाने के लिए बाउल में 1 टीस्पून शिया बटर और आधा टीस्पून बीवैक्स को मिक्स करें. डबल बॉयलर में इस बाउल को रखकर पिघलाएं. 1 टेबलस्पून एलोवीरा जेल मिक्स करके चलाते रहें. पॉट को बाहर निकाल लें. धीरे-
    धीरे आधा-आधा टीस्पून कोको पाउडर और बीटरूट पाउडर डालते हुए तब तक मिक्स करते रहें, जब तक कि कलर न आ जाए. ठंडा होने पर एयर टाइट कंटेनर में भरकर सुरक्षित रखें.

    फ्रेश पीची ब्लश
    नेचुरल और सिंपल लुक चाहते हैं, तो फ्रेश पीची ब्लश स्किन पर अप्लाई करें.
  • फ्रेश पीची ब्लश के लिए 1-1 टीस्पून बीटरूट पाउडर, पीच पेटल और अरारोट पाउडर को अच्छी तरह मिक्स कर लें. इसे एयर टाइट कंटेनर में भरकर 2-3 महीनों तक सुरक्षित रख सकते हैं.
  • पूनम कोठरी

Share this article