गोविंदा (Govinda) पिछले काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. उनकी पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) उन पर चीटिंग का आरोप लगा चुकी हैं. उन पर उनकी को-एक्ट्रेस संग अफेयर की खबरें भी कई बार उड़ चुकी हैं. खासकर एक्ट्रेस नीलम (Neelam) संग तो उनका नाम काफी जोड़ा गया था. कहा तो ये तक भी जाता है कि गोविंदा नीलम के प्यार में इस कदर दीवाने हो गए थे कि सुनीता संग सगाई तोड़ने का भी फैसला कर लिया था. हाल ही में पहली बार गोविंदा ने नीलम संग अपने अफेयर (Govinda-Neelam affair) पर चुप्पी (Govinda breaks silence on affair with doll-like Neelam) तोड़ी है.

गोविंदा हाल ही में सिद्धार्थ कनन के पॉडकास्ट में पहुंचे थे, जहां उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ पर खुलकर बात की. बातचीत के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नीलम से सच में प्यार करते थे, तो उन्होंने घुमाफिराकर इस पर मोहर लगा दी. उन्होंने कहा, "हम जो गांव टाइप के यंग लड़के होते हैं न, हमें गोरी लड़कियां बहुत पसंद आती हैं. ये जो अपोजिट अट्रैक्शन होता है न, वो हो जाता है."

गोविंदा ने आगे कहा, "वो अलग थीं, और इतनी सुंदर, लगता था जैसे डॉल हों. मैं उनकी फिल्में देखकर सिटी बजाया करता था. सोचता था इनके साथ काम करूंगा. तो जब उनका हीरो बना तो यकीन ही नहीं हुआ."

गोविंदा ने नीलम को अपने लिए लकी भी बताया, "देखिए कितना अच्छा काम कर पाए हम लोग. हर फिल्म देखो... गाने सुपरहिट, फिल्में हिट." गोविंदा ने उस ज़माने के रोमांस के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा, "उस जमाने में अभी जैसे अफेयर्स तो होते नहीं थे. हम बवाल मचाते थे... हो गया, लग रहा है चल रहा है. उस दौर का रोमांस बस एक-दूसरे को देखने तक सीमित था. पहले वाला रोमांस होता था, वो देखने मात्र का था."

गोविंदा ने पॉडकास्ट में पर्सनल लाइफ के बारे में ढेर सारी बातें की. उन्होंने खुलकर ये तो नहीं कहा कि उन्हें नीलम से प्यार हो गया था, लेकिन बातों बातों में उन्होंने ये ज़रूर बता दिया कि वो नीलम को पसंद करते थे. ये बात और है कि बाद में सुनीता ने समझा बुझाकर उन्हें शादी के लिए मना लिया और दोनों की शादी हो गई.
