Close

मॉनसून फैशन: बारिश में भी दिखें स्टाइलिश, स्मार्ट और ट्रेंडी (Monsoon Fashion Guide: What to Wear and Avoid in Rainy Season)

मॉनसून में स्टाइलिश दिखना चैलेंज तो है, लेकिन इसका ये मतलब तो नहीं है न कि मॉनसून में डल और बोरिंग आउटफिट पहनें. तो क्यों न मॉनसून ट्रेंड फॉलो करें. फैशन एक्सर्ट्स के आइडियाज़ ट्राई करें, ताकि मॉनसून सीज़न में भी दिखें सुपर स्टाइलिश… सुपर हॉट.

मॉनसून 2026 फैशन ट्रेंड्स

Monsoon Fashion Guide

* इस साल फैशन इंडस्ट्री में फंक्शनल फैशन का ट्रेंड देखने को मिलेगा यानी ऐसे कपड़े जो स्टाइलिश होने के साथ-साथ मौसम के अनुकूल भी हों.

* को-ऑर्ड सेट्स काफी समय से ट्रेंड में है और मॉनसून सीज़न में भी ये ट्रेंड का हिस्सा बना रहेगा.

* इस सीज़न में लाइटवेट और कंफर्टेबल को-ऑर्ड सेट्स काफी पॉपुलर रहेंगे. ये ईज़ी टू वियर होते हैं और कम मेहनत में स्टाइलिश लुक देते हैं.

* रिलैक्स्ड और ओवरसाइज्ड सिल्हूट ट्राई करें. ओवरसाइज्ड शर्ट्स, ढीले ट्राउज़र्स और फ्लोई ड्रेसेज़ इस सीज़न में खूब पसंद किए जाएंगे. ये भीगे और उमस भरे मौसम में कम्फ़र्टेबल फील देते हैं और स्टाइलिश भी लगते हैं.

* शॉर्ट और मिडी ड्रेसेस को वॉर्डरोब में शामिल करें. मॉनसून में लंबे कपड़े जल्दी गंदे हो जाते हैं, इसलिए मिडी और नी-लेंथ ड्रेसेज़ ट्रेंड में रहेंगी.

* यूटिलिटी फैशन मॉनसून के लिए परफेक्ट होते हैं. मल्टी-पॉकेट जैकेट्स, कार्गो पैंट्स और फंक्शनल बैग्स इस सीज़न में पॉपुलर रहेंगे.

* कैजुअल लुक के लिए स्पोर्टी-चिक लुक ट्राई करें. एथलीजर फैशन जैसे ट्रैक पैंट्स, ड्राई-फिट टॉप्स और स्नीकर्स का ट्रेंड भी इस सीज़न में रहेगा.

* पैराशूट पैंट्स, ओवर साइज़ लिनन ब्लेंड शर्ट और रिलैक्स्ड फिट कार्गोज़ इस सीज़न में पॉपुलर चॉइस होंगे.

* प्ले सूट्स ट्राई करें, ये आपको ट्रेंडी लुक भी देंगे और ये कंफर्टेबल भी होंगे.

* अगर आपको इंडियन पहनना हो, तो आप एंकल लेंथ टाइट्स के साथ कुर्ती ट्राई कर सकती हैं.

मॉनसून कलर ट्रेंड

Monsoon Fashion Guide

* मॉनसून में म्यूटेड, न्यूड कलर्स को गुड बाय कह दें और अपने वॉर्डरोब को बनाएं थोड़ा एक्स्ट्रा कलरफुल. फैशन एक्सपर्ट्स के अनुसार इस सीज़न में ये कलर्स टॉप ट्रेंड में होंगे.

* ब्राइट पॉप कलर्स ट्राई करें. ये आपको फ्रेश लुक देंगे.

* सनशाइन येलो, टेंजेरीन ऑरेंज, फुशिया पिंक कलर्स मॉनसून में ख़ूबसूरत लगते हैं.

* पेस्टल में भी ब्राइट पेस्टल्स होते हैं. आप इनको ट्राई करें.

* लैवेंडर, मिंट ग्रीन, बेबी ब्लू, पीच- ये पेस्टल कलर्स सॉफ्ट और एलिगेंट लुक देते हैं.

* अर्दी टोन्स भी मॉनसून में ट्रेंडी लगते हैं.

* ऑलिव ग्रीन, टेराकोटा, मोचा ब्राउन, सैंड बेज कलर्स क्लासी लुक के लिए बेहतरीन हैं.

* ऑल-व्हाइट की जगह मानसून में मोनोक्रोम मैजिक ट्राई करें.

* ऑल-ब्लैक, ऑल-नेवी, ऑल-ऑलिव मोनोक्रोम लुक ट्रेंड में रहेंगे.

मॉनसून में कौन-से फैब्रिक पहनें?

Monsoon Fashion Guide

* रेनी सीज़न में जल्दी सूखनेवाले फैब्रिक ही यूज़ करें, जैसे- शिफॉन, कॉटन मिक्स, नायलॉन, जॉर्जेट, लिनेन, रेयान आदि.

* आपका फैब्रिक जितना लाइट होगा, उतना ही आप कम्फ़र्टेबल महसूस करेंगी.

* कॉटन ब्लेंड फैब्रिक भी बेहतर विकल्प है. ये जल्दी सूखता है और कंफर्टेबल भी लगता है.

* रेयॉन हल्का और फ्लोई होता है. ये स्टाइलिश ड्रेप देता है, जल्दी सूख जाता है और हल्का होता है.

* बारिश के मौसम में प्रीमियम पॉलिएस्टर ब्लेंड्स भी काफी आरामदायक और रिंकल-फ्री होते हैं.

मॉनसून में किन फैब्रिक्स से बचें?

Monsoon Fashion Guide

कपड़ा ऐसा न हो कि भीगने के बाद वो बॉडी से चिपक जाए, क्योंकि ऐसे कपड़े पूरा लुक खराब कर देते हैं. बेहतर होगा कि कोई लाइट ़फैब्रिक पहनें, उन्हें मिक्स कॉटन के साथ पेयर करें.

– मोटा फैब्रिक कभी न पहनें. ये भीगने पर हेवी हो जाते हैं और बेहद असुविधाजनक लगते हैं.

– इसके अलावा ट्रांसपेरेंट और बनियान मैटीरीयल का कपड़ा भी न पहनें. ये चिपक जाते हैं और आपको इनके कारण शर्मिंदगी उठानी पड़ सकती है.

– डेनिम, वेलवेट, सिल्क, मोटा कॉटन, लिनेन ये फैब्रिक्स मॉनसून के लिए पूरी तरह से ना हैं.

मॉनसून में स्टाइलिश दिखने के स्मार्ट टिप्स

Monsoon Fashion Guide

छोटी हेमलाइन चुनें: एंकल-लेंथ की बजाय मिडी ड्रेसेज़, क्रॉप्ड पैंट्स, कुलॉट्स बेस्ट चॉइस हैं.

लेयरिंग को हल्का रखें: भारी जैकेट्स की जगह लाइट श्रग्स, शर्ट जैकेट्स, वॉटर-रेसिस्टेंट लेयर्स पहनें.

प्रिंट्स ट्राई करें: मॉनसून में ये प्रिंट्स ख़ूबसूरत लगते हैं. फ्लोरल, ट्रॉपिकल, एब्स्ट्रैक्ट, ज्योमेट्रिक प्रिंट्स ट्रेंड में रहेंगे.

एक्सेसरीज़_फुटवेयर कैसे हों?

– मेटल और लेदर एक्सेसरीज़ भी अवॉइड करें.

– मिनिमल ज्वेलरी का ट्रेंड होगा.

– हेवी, आर्टिफिशयल एक्सेसरीज़, ज्वेलरीज़ जितना हो सके कम यूज़ करें.

– बारिश के मौसम में हल्की और वाटर-रेसिस्टेंट ज्वेलरी बेहतर रहती है.

– कलरफुल अम्ब्रेला अब केवल ज़रूरत नहीं, फैशन स्टेटमेंट भी हैं.

– कलरफुल स्लिपर्स, पोल्का डॉट या ऐनिमल प्रिंट अंब्रेला, रेनकोट्स कैरी करें.

– ट्रेंडी लुक के लिए गम बूट्स पहनें. ये शॉर्ट ड्रेसेज़ या शॉर्ट्स के साथ काफ़ी स्टाइलिश लगते हैं और काफ़ी सुविधाजनक भी होते हैं.

– कम हील्स की कलरफुल स्लिपर्स, स्लिप ऑन्स और जेली शूज़ भी बेस्ट ऑप्शन है.

– पॉपअप कलर्स के जेली शूज़ इस मौसम में काफ़ी नज़र आते हैं. ये आपको ट्रेंडी लुक देते हैं और बजट फ्रेंडली भी होते हैं.

– सुएड शूज़, लेदर बैले फ्लैट्स, कैनवास शूज़ को इस सीज़न में अवॉइड करें.

– वॉटरप्रूफ कलरफुल हैंड बैग या ब्राइट कलर का बैकपैक इस सीज़न के मस्ट हैव्स में से एक है, क्योंकि हैंडबैग्स मॉनसून में कैरी करना असुविधाजनक होता है. बैकपैक में आपके हाथ फ्री रहते हैं और सामान भी सेफ रहता है. साथ ही ये आपको ट्रेंडी और यंग लुक भी देते हैं.

– आजकल जेली बैक पैक्स या हैंड बैग्स भी मिलते हैं जो काफ़ी अट्रैक्टिव लगते हैं और इस सीज़न के लिए परफेक्ट चॉइस भी हैं.

– ट्रांसपैरंट बैग 2026 का बड़ा ट्रेंड है.

– वॉटर प्रूफ बैग ऑफिस और कॉलेज के लिए परफेक्ट होंगे.

– इसी तरह वॉटरप्रूफ रिस्ट वॉच भी ज़रूरी है. ब्राइट, नियॉन कलर्स के स्ट्रैप्स के साथ स्टाइलिश रिस्ट वॉच आजकल आसानी से मिल जाती हैं. इनको ट्राई करें.

– ऐसे ही वॉटरप्रूफ मोबाइल केस भी मिलते हैं. ब्राइट कलर या जेली केस भी उपलब्ध हैं.

– वॉटरप्रूफ जैकेट्स हूडी के साथ हो तो और भी बेहतर होगा. आप स्टाइलिश दिखने के साथ-साथ सेफ व प्रोटेक्टेड भी रहेंगी.

Share this article