ट्विस्टेड फ्रेंच
– डिफरेंट लुक चाहती हैं, तो नॉर्मल सागर चोटी की जगह ये ट्विस्टेड सागर चोटी ट्राई करें.
– दोनों तरफ़ से बाल लेते हुए चोटी की बजाय ट्विस्ट करती जाएं.
– नीचे के बालों के भी दो सेक्शन लेकर ट्विस्ट करते हुए गूंथती जाएं.
टु मिनट स्टाइल
– साइड में मांग निकालकर पूरे बालों को अच्छी तरह कोम्ब करें.
– अब पीछे के बालों के तीन सेक्शन करके हर सेक्शन को रोल करते हुए एकदम नीचे पिनअप कर लें.
– ये हेयर स्टाइल बस 5 मिनट में बन जाती है और ट्रेंडी लुक भी देती है.
सिंपल लुक
– अगर आपके बाल कर्ली हैं, तो आप ये हेयर स्टाइल ट्राई कर सकती हैं.
– साइड में मांग निकाल लें. एक तरफ़ से बालों के छोटे-छोटे सेक्शन करें. हर सेक्शन को हल्का-सा ट्विस्ट करते हुए पिनअप करती जाएं.
– पीछे के बालों के सेक्शन करके उसे भी एक साइड में पिनअप करती जाएं.
यंगस्टर्स स्टाइल
– साइड में मांग निकाल लें.
– एक साइड के बाल से छोटे-छोटे सेक्शन लेकर ट्विस्ट करते हुए गूंथती जाएं और कान तक गूंथने के बाद पिनअप कर लें.
– अब पूरे बालों को उसी साइड में ले आएं और फ्रेंच प्लेट (खजूर
चोटी) बनाएं.
– फ्रेंच प्लेट को लूज़ कर दें. फूल से डेकोरेट कर लें.
कॉलेज गर्ल
– कान से कान तक मांग निकालकर बालों को दो सेक्शन में बांट लें.
– कान के पास से शुरू करते हुए दूसरे कान तक लूज़ फ्रेंच प्लेट बनाएं.
– पीछे के बालों को कान के पास लाकर साइड पोनीटेल बनाएं.
– फ्रेंच प्लेट को पोनी पर लपेट दें.




