एक्टर रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) और उनकी पत्नी लिन लैशराम (Lin Laishram) पेरेंट्स (Randeep Hooda- Lin Laishram become parents) बन गए हैं. उनके घर लक्ष्मी आई है. लिन ने बेटी को जन्म दिया है. 49 की उम्र में पापा बनकर रणदीप हुड्डा की खुशियां सातवें आसमान पर हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके ये खुशी फैंस के साथ शेयर की है.

सबसे खास बात ये है कि जिस दिन (10 मार्च) उनकी लाडली (Randeep Hooda, Lin Laishram welcome baby girl) का जन्म हुआ, उसी दिन रणदीप के पिता रणबीर हुड्डा का जन्मदिन भी होता है. ऐसे में ये दिन उनके परिवार के लिए डबल सेलिब्रेशन लेकर आया है. ऐसे में कपल अपनी नन्हीं परी को वेलकम कर खुशी से झूम रहा है. पापा के बर्थडे पर खुद भी पापा बनकर रणदीप बेहद इमोशनल हो गए हैं और सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके उन्होंने अपना इमोशन जाहिर किया है.

इस गुड न्यूज़ को शेयर करने के साथ ही रणदीप ने अपनी बिटिया की एक झलक भी दिखाई है. एक्टर ने दो तस्वीरें शेयर की है. पहली तस्वीर में रणदीप के पापा अपनी पोती को गोद में लिए उसे प्यार से निहारते दिख रहे हैं. दादा बनने की खुशी उनके चेहरे पर साफ दिखाई दे रही है.

जबकि दूसरी तस्वीर में उन्होंने अपने बेबी गर्ल के हाथ की झलक दिखाई है. इस पोस्ट के साथ उन्होंने हरियाणवी में पापा और बेटी को बर्थडे भी विश किया है. उन्होंने लिखा, "दादा अर पोती नै जन्मदिन की घणिए बधाई."

इसके साथ ही उन्होंने पापा बनने पर अपना इमोशन शेयर करते हुए लिखा, "आज जब मैं पिता बना हूं, तो आपके प्रति मेरा आभार और भी गहरा हो गया है, पापा. और सबसे जरूरी बात- लिन, मुझे पिता बनाने और हमारी नन्ही सी बेटी को इस दुनिया में लाने के लिए तुम्हारा बहुत-बहुत धन्यवाद. एक नन्ही सी बच्ची और जीवन भर का प्यार."

जैसे ही रणदीप हुड्डा ने ये गुड न्यूज़ शेयर की, फैंस और सेलेब्स ने कपल ने बधाइयां देनी शुरू कर दीं. सभी न्यू बॉर्न बेबी गर्ल पर खूब प्यार लुटा रहे हैं और रणदीप-लिन को पेरेंट्स बनने पर बधाइयां दे रहे हैं.
