- Entertainment
- Story
- Relationship & Romance
- Sex Life
- Recipes
- Health & Fitness
- Horoscope
- Beauty
- Others
- Shop
- Apps
Dinner ideas: paneer kofta
Home » Dinner ideas: paneer kofta

पार्टी या त्योहारों त्योहारों के अवसर पर मेहमानों के लिए स्पेशल मेनकोर्स फाइनल किया कि नहीं, अगर नहीं तो पनीर कोफ्ता (Paneer Kofta) ट्राई करें. यह डिश बनाने में बहुत आसान है. आपके मेहमान आपके तारीफ़ किए बगैर नहीं रह पाएंगे. तो हम आपको बता रहे हैं, पनीर कोफ्ता बनाने की विधि:
सामग्री:
कोफ्ते बनाने के लिए:
- 1 लौकी (कद्दूकस करके पानी निचोड़ी हुई)
- आधा कप पनीर (मैश किया हुआ)
- 6 टेबलस्पून बेसन
- 1 प्याज़ (बारीक़ कटा हुआ)
- 1 अदरक का टुकड़ा
- 1/4 टीस्पून बेकिंग पाउडर
- आधा टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
- तलने के लिए तेल
- नमक स्वादानुसार
ग्रेवी के लिए:
- 4 प्याज़ (बारीक़ कटे हुए)
- 7 टमाटर (कद्दूकस किए हुए)
- 2 टमाटर की प्यूरी, 2 कप पानी
- 1 बड़ा अदरक का टुकड़ा (कुटा हुआ)
- 3 टीस्पून धनिया पाउडर,
- आधा-आधा टीस्पून लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और जीरा
- 1 टेबलस्पून हरा धनिया
- 2 टीस्पून फ्रेश क्रीम या दही
- 3 इलायची
- 1 टुकड़ा दालचीनी
- 4 टेबलस्पून तेल
- नमक स्वादानुसार
और भी पढ़ें: आलू दम
विधि:
कोफ्ते बनाने के लिए:
- सारी सामग्री (तलने के लिए तेल छोड़कर) को मिलाकर गाढ़ा घोल बना लें.
- कड़ाही में तेल गरम करके कोफ्ते डालकर सुनहरा होने तक तल लें.
ग्रेवी के लिए:
- एक पैन में 1 टेबलस्पून तेल गरम करके प्याज़ और अदरक डालकर सुनहरा होने तक भून लें.
- आंच से उतारकर ब्लेंडर में पीस लें.
- एक अन्य पैन में बचा हुआ तेल गरम करके जीरे का छौंक लगाएं.
- हल्दी पाउडर, इलायची, दालचीनी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डालकर भून लें.
- टोमैटो प्यूरी, कद्दूकस किए हुए टमाटर, प्याज़-अदरक का पेस्ट और थोड़ा-सा पानी डालकर उबालें.
- फ्रेश क्रीम/दही और नमक डालकर ग्रेवी के गाढ़ा होने तक पकाएं.
- कोफ्ते मिलाकर हरे धनिया से सजाकर सर्व करें.
और भी पढ़ें: शाही पनीर
Bhagya Lakshmi Women's Pride Traditional Gold Plated Mangalsutra Necklace pendant Black bead Chain For Women
Contains : 1 Mangalsutra Colour: golden,Material: gold plated Look stylish and flaunt your signature style by wearing this Mangalsutra by Bhagya Lakshmi. It will elevate your style quotient in no time. Preventive Measures: No direct Perfume, deo, wat... read more
(as of January 17, 2021 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)
Cosco Light Cricket Tennis Ball (Pack of 6)
Light weight 75 grams Hi bounce enjoy your game Durable | value for money Material rubber covered with felt In box contents pack of 6 balls
(as of January 17, 2021 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)
PUMA Men's Athletic Socks (Pack of 3) (IN91099001_White/ Black/ Grey_37/40)
Synthetic Machine wash PUMA is one of the world’s leading sports brands, designing, developing, selling and marketing footwear, apparel and accessories