- Entertainment
- Shopping
- Story
- Relationship & Romance
- Sex Life
- Recipes
- Health & Fitness
- Horoscope
- Beauty
- Others
- Shop
Easy Mango Dessert
Home » Easy Mango Dessert

समर में पार्टी के लिए इंस्टेंट और स्पेशल स्वीट ट्राई करने की सोच रहे हैं, तो बनाएं सेवइयां मैंगो खीर. मैंगो पल्प, सेवइयां दूध और ड्रायफ्रूट्स का कॉम्बीनेशन देगा आपको डिलिशियस टेस्ट. तो ज़रूर ट्राई करें मैंगो का ये फ्लेवर.
सेवइयां मैंगो खीर बनाने की विधि जानने के लिए देखें ये वीडियो:
सामग्री:
- 30 ग्राम सेवइयां
- आधा लिटर दूध
- 1 हापुस आम का पल्प
- 1 टेबलस्पून घी
- 2 टेबलस्पून शक्कर
- 2 टेबलस्पून काजू
- 2 टेबलस्पून बादाम
- 2 टेबलस्पून मुनक्का
- 1 टीस्पून इलायची पाउडर
विधि:
- सेवइयां को पानी में भिगोकर रखें.
- फिर पैन में घी गरम करके भिगोई हुई सेवइयां डालकर भूनें.
- दूध डालकर धीमी आंच पर पकाएं.
- सेवइयां के पकने पर शक्कर, काजू, बादाम और मुनक्का डालें.
- गाढ़ा होने पर आंच से उतार लें.
- मैंगो पल्प और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.
- फ्रिज में ठंडा होने के लिए रखें.
- 1 घंटे बाद ठंडा-ठंडा सर्व करें.
और भी पढ़ें: आम संदेश

गर्मियों के मौसम में आम खाने का मज़ा ही अलग है. वैसे तो आपने आम के अलग-अलग फ्लेवर टेस्ट किए होंगे, लेकिन अब ट्राई करें मैंगो का बेक्ड फ्लेवर. जी हां, चौंकिए मत. एक बार खाएंगे, तो टेस्ट भूल नहीं पाएंगे.
सामग्रीः
- 1 कप बासमती चावल (20 मिनट तक भिगोए हुए)
- ढाई कप दूध
- 3 टेबलस्पून शक्कर
- 1 टेबलस्पून घी
- 2 आम की प्यूरी
- 2 आम (स्लाइस में कटे हुए)
और भी पढ़ें: बेक्ड मैंगो योगर्ट
विधिः
- एक पैन में दूध उबालने के लिए रखें.
- अब इसमें चावल मिलाकर उबालें.
- शक्कर मिलाकर ढंककर धीमी आंच पर 15 मिनट पकाएं.
- मैंगो प्यूरी और घी मिलाएं. कुछ देर पकाएं.
- आम की स्लाइस से सजाकर गरम-गरम सर्व करें.
और भी पढ़ें: मैंगो डिलाइट

मैंगो से अन्य बहुत सारी रेसिपी बनाई जा सकती हैं, जो आपको सेहत और स्वाद दोनों ही देंगे. तो ज़रूर ट्राई करें मैंगो के इस खट्टे-मीठे फ्लेवर को.
सामग्री:
- 15 मि.ली. मैंगो पल्प
- 150 मि.ली. आम का जूस
- 2 स्कूप वेनीला आइस्क्रीम
- सजाने के लिए आम की स्लाइसेस
विधि:
- ग्लास में पहले मैंगो पल्प डालें.
- मिक्सर ब्लेंडर में आम का जूस और वेनीला आइस्क्रीम दोनों को एक साथ ब्लेंड कर लें.
- अब ग्लास में मैंगो पल्प के ऊपर इसे डालें.
- आम की स्लाइसेस से सजाकर सर्व करें.
और भी पढ़ें: चॉकलेट मिल्क शेक

खट्टे मीठे आम और दही का कॉम्बीनेशन आपको देगा एक नया टेस्ट. तो ज़रूर ट्राई करें यह रेसिपी. यह मोस्ट पॉप्युलर महाराष्ट्रियन स्वीट है, जिसे गरम-गरम पूरी के साथ सर्व किया जाता है.
सामग्री:
- 1 हापुस आम का रस
- 300 ग्राम दही
- 2 टेबलस्पून शक्कर
- 1 टीस्पून इलायची पाउडर
गार्निशिंग के लिए:
- थोड़े-से पिस्ता-बादाम (कटे हुए)
विधि:
- दही को कपड़े में बांधकर 8-10 घंटे तक लटकाकर रखें.
- अच्छी तरह पानी निथारने पर गाढ़े दही को बाउल में डालें.
- इसमें आम का रस, इलायची पाउडर और शक्कर डालकर अच्छी तरह फेंट लें.
- 15 मिनट के लिए अलग रख दें.
- पिस्ता-बादाम से गार्निश करके फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें.
- ठंडे-ठंडे आम्रखंड को गरम-गरम पूरी के साथ सर्व करें.
और भी पढ़ें: मलाई श्रीखंड