- Entertainment
- Shopping
- Story
- Relationship & Romance
- Sex Life
- Recipes
- Health & Fitness
- Horoscope
- Beauty
- Others
- Shop
Easy pineapple Raita Recipe
Home » Easy pineapple Raita Recipe

अगर आप उपवास में सामा और साबूदाना खाते हुए बोर हो गए हैं, तो पाइनेप्पल रायता (Pineapple Raita) ट्राई करें. ये बनाने में भी बहुत आसान है. दही और पाइनेप्पल का खट्टा-मीठा कॉम्बिनेशन आपको बेहद पसंद आएगा, तो ज़रूर ट्राई करें ये ईज़ी फास्टिंग रेसिपी.सामग्रीः
- 1 कप अन्ननास (पायनेप्पल) छोटे टुकड़ों में कटे हुए
- 1/4 कप अनन्नास का गूदा
- 1 कप गाढ़ा फेंटा हुआ दही
- 1/4 कप क्रीम
- 2 टीस्पून पीसी हुई शक्कर
- सेंधा नमक स्वादानुसार
और भी पढ़ें: सामा का ढोकला
विधिः
- अन्ननास में शक्कर डालकर 15 मिनट के लिए रख दें.
- दही में क्रीम व सेंधा नमक मिला लें.
- अब अनन्नास के टुकड़े और गूदा को दही में डालकर अच्छी तरह मिला लें
- और फ्रिज में रख दें.
- ठंडा सर्व करें.
और भी पढ़ें: सामा की खिचड़ी