- Entertainment
- Shopping
- Quiz
- Relationship & Romance
- Sex Life
- Recipes
- Health & Fitness
- Horoscope
- Beauty
- Shop
- Others
Easy Sweet Mango Recipe
Home » Easy Sweet Mango Recipe

चलिए आज ब्रेकफास्ट में कुछ नया और खास ट्राई करते हैं. हम आज आपके लिए लाएं हैं मैंगो पैनकेक. मैंगो प्यूरी, मैदा और अंडे से बना बना यह पैनकेक खाने में इतना सॉफ्ट और टेस्टी होता है कि आप एक बार खाएंगे, तो आप दूसरी बार भी खाए बिना नहीं रह पाएंगे.
सामग्री:
- 1-1 कप मैदा और पके हुए आम की प्यूरी
- 1/3 कप शक्कर
- 1 अंडा (फेंटा हुआ)
- 1/3 कप दूध
- आधा टीस्पून दालचीनी पाउडर
- सेंकने के लिए तेल
विधि:
- तलने के लिए तेल को छोड़कर सारी सामग्री को मिलाकर फेंट लें.
- 10-15 मिनट तक ढंककर अलग रख दें.
- नॉनस्टिक पैन में तेल लगाकर गरम करें.
- 1 टेबलस्पून घोल फैलाकर धीमी आंच पर सेंक लें.
- दूसरी तरफ पलटकर भी क्रिस्पी होने तक सेंक लें.
- गरम-गरम सर्व करें.
और भी पढ़ें: मैंगो ट्रीट: क्रंची मैंगो पार्फे (Mango Treat: Crunchy Mango Parfait)

दिनभर की थकान को मिनटों में दूर करना चाहते हैं, तो पीएं ठंडी-ठंडी क्रीमी मैंगो लस्सी. मैंगो पल्प, दूध-दही वाली चिल्ड लस्सी पीकर आप को तुरंत तरोताज़गी का अहसास होगा.
सामग्री:
- 1 कप आम की प्यूरी
- 3/4 गाढ़ा दही
- 1/4 कप दूध, शक्कर स्वादानुसार
- 6-8 आइस क्यूब्स
- 8-10 पिस्ता (कटे हुए)
- थोड़ी-सी केसर
विधि:
- पिस्ता और केसर को छोड़कर सारी सामग्री को मिलाकर ब्लेंडर में ब्लेंड कर लें.
- पिस्ते और केसर से गार्निश करके सर्व करें.
और भी पढ़ें: मैंगो मैजिक: मैंगो बर्फी (Mango Magic: Mango Burfi)

खट्टे मीठे आम और दही का कॉम्बीनेशन आपको देगा एक नया टेस्ट. तो ज़रूर ट्राई करें यह रेसिपी. यह मोस्ट पॉप्युलर महाराष्ट्रियन स्वीट है, जिसे गरम-गरम पूरी के साथ सर्व किया जाता है.
सामग्री:
- 1 हापुस आम का रस
- 300 ग्राम दही
- 2 टेबलस्पून शक्कर
- 1 टीस्पून इलायची पाउडर
गार्निशिंग के लिए:
- थोड़े-से पिस्ता-बादाम (कटे हुए)
विधि:
- दही को कपड़े में बांधकर 8-10 घंटे तक लटकाकर रखें.
- अच्छी तरह पानी निथारने पर गाढ़े दही को बाउल में डालें.
- इसमें आम का रस, इलायची पाउडर और शक्कर डालकर अच्छी तरह फेंट लें.
- 15 मिनट के लिए अलग रख दें.
- पिस्ता-बादाम से गार्निश करके फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें.
- ठंडे-ठंडे आम्रखंड को गरम-गरम पूरी के साथ सर्व करें.
और भी पढ़ें: मलाई श्रीखंड