- Entertainment
- Shopping
- Story
- Relationship & Romance
- Sex Life
- Recipes
- Health & Fitness
- Horoscope
- Beauty
- Others
- Shop
How to make Home Made Apri...
Home » How to make Home Made Apric...

गर्मियों में आइस्क्रीम सभी को अच्छी लगती है, लेकिन बाज़ार से ख़रीदी हुई आइस्क्रीम में कैलोरीज़ और शुगर की मात्रा बहुत अधिक होती है. अत: एक्स्ट्रा कैलोरीज़ से बचने के लिए होममेड आइस्क्रीम बनाएं. हम यहां पर बता रहे हैं ऐप्रिकोट आइस्क्रीम बनाने की आसान विधि:
सामग्री:
- 1 बेसिक आइस्क्रीम
- आधा कप फ्रेश क्रीम
- ढाई कप खुबानी (बीज निकालकर छोटे-छोटे टुकड़ों में कटे हुए)
- 6-7 टेबलस्पून शक्कर
विधि:
- पैन में खुबानी और शक्कर डालकर धीमी आंच पर पानी सूखने तक पकाएं.
- खुबानी के नरम होने पर आंच से उतार लें.
- बेसिक आइस्क्रीम में फ्रेश क्रीम मिलाकर हैंड बीटर से झाग आने तक फेंट लें.
- अब इसमें खुबानीवाला मिश्रण डालकर अच्छी तरह से फेंट लें.
- प्लास्टिक कंटेनर में डालकर ढंककर फ्रीज़र में जमने के लिए रखें.
और पढ़ें: टूटी-फ्रूटी आइस्क्रीम