- Entertainment
- Shopping
- Story
- Relationship & Romance
- Sex Life
- Recipes
- Health & Fitness
- Horoscope
- Beauty
- Others
- Shop
Karnataka akki rot recipe
Home » Karnataka akki rot recipe

रोज़ाना नाश्ते में ब्रेड और पराठा खाते हुए बोर हो गए हैं, तो इस बार कर्नाटक की लोकप्रिय अक्की रोटी का मज़ा लें. प्याज़, हरा धनिया, दही, नारियल और मसाले वाली इस रोटी का स्वाद आप ब्रेकफास्ट में गरम-गरम चाय, अचार और दही के साथ लें. खाने में जितनी स्वादिष्ट, बनाने में उतनी ही आसान है अक्की रोटी. तो फिर ब्रेकफास्ट में जरूर ट्राई करें ये मसाले वाली टेस्टी अक्की रोटी.
सामग्री:
- 1 कप चावल का आटा
- पानी आवश्यकतानुसार
- 1/4 कप प्याज़ बारीक कटा हुआ
- 2 हरी मिर्च कटी हुई
- 1 टीस्पून हरा धनिया
- 1 टीस्पून नारियल कद्दूकस किया हुआ
- 1 टीस्पून साबूत जीरा
- आधा कप गाढ़ा दही
- नमक स्वादानुसार
- थोड़ा-सा तेल
विधि:
- सभी सामग्री को मिलाकर आटा गूंध लें.
- फिर केले के पत्ते पर आटे की छोटी लोई रखें और मोटी रोटी बना लें.
- फिर इसे चिकनाई लगे तवे पर सेंक लें.
- हरी चटनी के साथ सर्व करें.
और भी पढ़ें: डिफरेंट फ्लेवर: पुदीना नान (Different Flavour: Pudina Nan)