- Entertainment
- Shopping
- Story
- Relationship & Romance
- Sex Life
- Recipes
- Health & Fitness
- Horoscope
- Beauty
- Others
- Shop
mango falooda recipe
Home » mango falooda recipe

गर्मियों के मौसम में आम को आपने अलग-अलग फ्लेवर में ट्राई किया होगा, लेकिन क्या आपने मैंगो फालूदा कस्टर्ड (Mango Falooda Custard) खाया है. अगर नहीं, तो फिर जाएं अपने किचन में और तैयारी करें मैंगो फालूदा कस्टर्ड की. आम की यह रेसिपी (Recipe) खाने में जितनी टेस्टी है, बनाने में भी उतनी ही आसान भी. तो क्यूं न ट्राई किया जाए मैंगो फालूदा कस्टर्ड.
सामग्रीः
- आधा किलो पके हुए आम का गूदा
- आधा लीटर दूध
- शक्कर स्वादानुसार
- 60 ग्राम कस्टर्ड पाउडर (वेनीला फ्लेवर)
- 100 ग्राम फ्रेश क्रीम
- फालूदा स्वादानुसार
और भी पढ़े: मैंगो मैजिक: बेक्ड मैंगो योगर्ट (Mango Magic: Baked Mango Yogurt)
विधिः
- आम को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर उसका गूदा अलग कर लें.
- दूध को उबालें.
- 1 टेबलस्पून ठंडे दूध में कस्टर्ड पाउडर घोलें और उबलते दूध में डालें.
- तब तक चलाती रहें जब तक कि यह अच्छी तरह मिक्स न हो जाए.
- अब इसमें शक्कर मिलाकर आंच से उतार लें.
- कस्टर्ड के ठंडा होने पर आम का गूदा और क्रीम मिलाएं.
- फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें.
- फालूदा से सजाकर सर्व करें.
और भी पढ़े: मैंगो ट्रीट: आम पाक (Mango Treat: Aam Pak)