- Entertainment
- Story
- Relationship & Romance
- Sex Life
- Recipes
- Health & Fitness
- Horoscope
- Beauty
- Others
- Shop
- Apps
Most Popular Tea TimeSnacks
Home » Most Popular Tea TimeSnacks

पोटैटो और चीज़ दोनों ही सभी को बहुत पसंद होते हैं, तो क्यों न दोनों के कॉम्बिनेशन से कुछ टेस्टी स्नैक्स बनाया जाए. यदि आप कुछ ऐसा ही सोच रहे हैं, तो हम आपके लिए लाए हैं, पोटैटो चीज़ बॉल्स बनाने की आसान विधि.
सामग्री:
- 1 कप आलू (उबले व मैश किए हुए)
- 1/4 कप मूंगफली (दरदरी कुटी हुई)
- 1/4 कप साबूदाने का आटा
- 1/4 कप राजगिरे का आटा
- 2 टेबलस्पून अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट
- आधा कप चीज़ (कद्दूकस किया हुआ)
- सेंधा नमक स्वादानुसार
- थोड़ा-सा हरा धनिया (कटा हुआ)
- तलने के लिए तेल
और भी पढ़ें: चीज़ कचोरी
विधि:
- बाउल में सारी सामग्री मिलाकर मीडियम साइज़ के बॉल्स बनाएं.
- कड़ाही में तेल गरम करके इन बॉल्स को सुनहरा होने तक तल लें.
- हरी चटनी के साथ गरम-गरम सर्व करें.