- Entertainment
- Story
- Relationship & Romance
- Sex Life
- Recipes
- Health & Fitness
- Horoscope
- Beauty
- Others
- Shop
- Apps
Popular Condensed Milk Recipe
Home » Popular Condensed Milk Recipe

आजकल की बिज़ी लाइफ में बहुत सारी चीज़े बनाना पॉसिबल नहीं है, मन करता है, कुछ ऐसा हो, जो मिनटों में बन जाए और हेल्दी भी हो. आप चाहें तो इस ऑप्शन को अपना सकती है. बस मिनटों में तैयार होनेवाला फ्रूट जूस (Orange delight) आपको ज़रूर पसंद आएगा.

सामग्री:
- डेढ़ कप फ्रेश ऑरेंज जूस
- 1 कप फेंटी हुई क्रीम
- डेढ़ टेबलस्पून जिलेटिन
- आधा टिन कंडेंस्ड मिल्क
- 2-3 बूंदें ऑरेंज फूड कलर
और भी पढ़ें: रोज़ मेरी पंच
विधि:
- ऑरेंज जूस में जिलेटिन डालकर गरम पानी के बर्तन में रखें, ताकि जिलेटिन जल्दी पिघल जाए.
- क्रीम को कंडेंस्ड मिल्क में मिलाकर फेंट लें.
- इसमें ऑरेंज जूस और ऑरेंज कलर मिलाकर ग्लास में डालें.
- 4-5 घंटे तक फ्रिज में ठंडा करने के लिए रखें.
- फेंटी हुई क्रीम से गार्निश करके सर्व करें.
और भी पढ़ें: द लेडी इन ब्लू
The Luxor Gold Tone Jewellery Heavy Gold Plated Mangalsutra for Women
Shivgan Super Badmintion Combo (Set of 4 Racket) 10 Shuttles and Net Badmintion kit
Nike Men's Acmi Running Shoes

केक के बिना क्रिसमस का मज़ा अधूरा है. क्रिसमस का त्योहार हो और केक की बात न हो, ऐसा तो संभव नहीं. क्या आपने भी कुछ प्लान किया है केक बनाने का. अगर नहीं, तो कोई बात नहीं. हम यहां पर ट्रफल केक (Truffle Cake) बनाने की आसान विधि बता रहे हैं, जिससे बनाकर क्रिसमस का मज़ा कर सकते हैं डबल.
सामग्री:
स्पॉन्ज केक बनाने के लिए:
150 मि.लि. तेल, 250 ग्राम शक्कर, 150 ग्राम मिल्क मेड, 350-350 ग्राम दही और मैदा, 1-1 चुटकी बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर.
शुगर सिरप बनाने के लिए:
200 ग्राम शक्कर, 200 मि.लि. पानी.
ट्रफल सॉस के लिए:
300 ग्राम डार्क चॉकलेट, 150 ग्राम फ्रेश क्रीम.
विधि:
स्पॉन्ज केक बनाने के लिए:
- तेल को छोड़कर सारी सामग्री को मिक्स करके फेंट लें.
- अंत में तेल मिलाकर दोबारा फेंट लें.
- इस घोल को चिकनाई लगे मोल्ड में डालकर अवन में 35-40 मिनट तक बेक करें.
शुगर सिरप बनाने के लिए:
- शक्कर और पानी मिलाकर उबाल लें. ठंडा होने पर छानकर अलग रखें.
ट्रफल सॉस बनाने के लिए:
- पैन में चॉकलेट और फ्रेश क्रीम को मिलाकर पिघलाएं.
और भी पढ़ें: बेस्ट एवर ब्राउनी
केक बनाने के लिए:
- स्पॉन्ज केक को 3 मोटी लेयर में काटें.
- पहली लेयर के ऊपर ब्रश से शुगर सिरप लगाएं.
- फिर ट्रफल सॉस फैलाएं.
- दूसरी लेयर रखकर शुगर सिरप व ट्रफल सॉस लगाएं.
- तीसरी लेयर पर इसी प्रक्रिया को दोहराएं.
- किनारों से भी फिनिशिंग दें.
- बची हुई ट्रफल सॉस ऊपर से डालकर चेरी से गार्निश करें
- फ्रिज में सेट होने के लिए 4-5 घंटे तक रखें.
और भी पढ़ें: ऑरेंज डिलाइट केक