- Entertainment
- Story
- Relationship & Romance
- Sex Life
- Recipes
- Health & Fitness
- Horoscope
- Beauty
- Others
- Shop
- Apps
Popular Punjabi Sweet dishes.
Home » Popular Punjabi Sweet dishes.

सर्दियों के मौसम में अगर गरम-गरम ट्रेडिशनल पंजाबी खाना मिल जाए तो क्या बात है. वो भी अगर गरम-गरम गुड़ की रोटी हो तो फिर क्या कहने. देखिए आ गया न मुंह में पानी. देर किस बात की. हम यहां पर बता रहे हैं गुड़ की रोटी बनाने की आसान विधि.
सामग्री:
- 2 कप गेहूं का आटा
- 2 टेबलस्पून तेल
- गरम पानी आवश्यकतानुसार
- आधा कप गुड़ (कद्दूकस किया हुआ)
- 1 टीस्पून घी सेंकने के लिए
- चुटकीभर नमक
और भी पढ़ें: सरसों का साग और मक्के की रोटी
विधि:
- आटा, गुड़, नमक, तेल और पानी मिलाकर गूंध लें.
- 10 मिनट तक कपड़े से ढंककर रखें.
- लोई लेकर मीडियम साइज़ की रोटी बेलें.
- गरम तवे पर घी लगाकर रोटी को दोनों तरफ़ से सेंक लें.
- घी लगाकर गरम-गरम सर्व करें
और भी पढ़ें: रस्से की खीर