- Entertainment
- Story
- Relationship & Romance
- Sex Life
- Recipes
- Health & Fitness
- Horoscope
- Beauty
- Others
- Shop
- Apps
Rajasthan Special Thandai ...
Home » Rajasthan Special Thandai R...

ठंडई के बिना होली का रंग फीका लगता है. यदि आप होली पर अपनों के संग ठंडई का मज़ा लेना चाहते हैं, तो ट्राई करें ये ईज़ी ठंडई रेसिपी.
सामग्री:
- 30 बादाम
- 2 टेबलस्पून चारमगज
- 1 टीस्पून कूटी हुई कालीमिर्च
- 300 ग्राम खड़ी शक्कर
- 4 इलायची
- 4 टेबलस्पून सौंफ
- 1.25 लीटर दूध
और भी पढ़ें: ठंडई
विधि:
- बादाम को रातभर पानी में भिगोकर रखें और छिलका निकाल लें.
- चारमगज को भी रातभर पानी में भिगो दें.
- अब दूध को छोड़कर सारी सामग्री को मिक्सर में पीस लें और आधे घंटे के लिए अलग रख दें.
- दूध में पिसी हुई सामग्री मिलाएं और फ्रिज में आधे घंटे तक ठंडा होने के लिए रख दें.
- छानकर सर्व करें.
और भी पढ़ें: चॉकलेट ठंडाई बॉल्स