नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाले ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ (The Great Indian Kapil Show) के एपिसोड में सैफ अली खान और करीना कपूर (Saif Ali Khan And Karishma Kapoor) ने अपनी लाइफ से जुड़े कई किस्सों का खुलासा किया. सैफ खान ने मजाक करते हुए बताया कि ‘केबीसी’ (KBC) में उन्होंने 2 साल के घी का स्टॉक जीता, उनको न तो घी मिला और शो में जीते हुए पैसे.

दर्शकों के फेवरेट शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में सैफ अली खान और करीना कपूर बतौर गेस्ट आए थे. बातों बातों में होस्ट ने शो में इस बात का ज़िक्र हुआ कि सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू कर लिया. इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए कपिल शर्मा ने एक कमेंट पढ़कर सुनाया. जिसमें एक फैन ने लिखा था कि लगता है सैफ अली खान 2 साल के लिए घी जीतने से इतने खुश हो गए कि उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जॉइन कर लिया.

इस कमेंट को सुनने के बाद करीना कपूर सैफ की टांग खिंचाई करने लगीं. सैफ भी कहाँ चुप बैठने वाले थे. उन्होंने तपाक से जवाब दिया – मैं बस एक बात साफ करना चाहता हूं. मुझे अभी तक घी भी नहीं मिला है. सैफ की बात सुनकर वहां पर मौजूद सभी ऑडियंस जोर जोर से हंसने लगीं. उन्होंने आगे कहा – मेरा चेक भी अभी तक नहीं आया है. ये सुनकर करीना और अर्चना पूरन सिंह भी हंस पड़ीं.

इस पोस्ट के कमेंट बॉक्स में एक यूजर ने जोक करते हुए लिखा -कोई उन्हें उनका घी दे दो भाई. दूसरे यूजर ने कमेंट में लिखा- आज मुझे पता चला कि अभी भी कुछ ऐसे लोग हैं जिन्हें ‘2 साल से गोवर्धन घी का इंतजार’ वाले मीम के बारे में नहीं पता.

तीसरे फैन ने अपने कमेंट को सोनी टीवी को टैग करते हुए लिखा- यह क्या है? आपके चैनल ने इस बेचारे आदमी को मुफ्त घी देने का वादा किया था, लेकिन उसे अभी तक घी नहीं मिला है और वह अभी भी इंतजार कर रहा है.

जानकारी के लिए बता दें कि सैफ अली और अक्षय कुमार अपनी फिल्म ‘हैवान’ का प्रचार करने शो ‘केबीसी’ में प्रतियोगी के तौर पर शामिल हुए थे. शो के दौरान अमिताभ ने बताया कि 10वें सवाल का सही जवाब देने पर उन्हें गोवर्धन घी की दो साल की सप्लाई मिलेगी, तो सैफ बहुत खुश हुए और बोले, ‘वाह, क्या सच में?’ उनका रिएक्शन देखकर अक्षय अपनी हंसी नहीं रोक पाए. जब होस्ट ने इस ऑफर को दोबारा दोहराया. फिर सैफ बोले – बस यही तो चाहिए था. मैं इसी के लिए तो यहां आया था. उनका यह रिएक्शन मीम बन गया और वायरल हो गया.
