19 वर्षीय चाइल्ड एक्ट्रेस सुहानी भटनागर के यूं अचानक निधन से पूरा देश स्तब्ध है. आमिर खान के बाद दंगल को- स्टार सान्या मल्होत्रा और जायरा वसीम ने उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी है.

फिल्म दंगल से घर घर में अपनी पहचान बनाने वाली सुहानी भटनागर के निधन की खबर फैलते ही लोग उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देने लगे.

आमिर खान के ट्रिब्यूट देने के बाद सुहानी की दंगल फिल्म की को स्टार सान्या मल्होत्रा और जायरा वसीम ने भी एक्ट्रेस के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है.
I’m shocked beyond words by the news of Suhani Bhatnagar’s passing. My heart goes out to her family during this incredibly difficult time.
— Zaira Wasim (@ZairaWasimmm) February 17, 2024
The thought of what her parents must be experiencing fills me with so much sorrow. Utterly speechless. My heartfelt condolences.
जायरा वसीम ने हाल ही ने दिए लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि जैसे ही उन्होंने फिल्म दंगल की चाइल्ड एक्ट्रेस सुहानी भटनागर के निधन की खबर सुनी तो उन्हें सुहानी के साथ बिताए दिन याद आ गए. एक्ट्रेस ने बताया कि जब उन्होंने ये खबर पढ़ी तो उन्हें इस बात पर विश्वास ही नहीं हुआ. काश ये खबर झूठ होती, महज अफवाह होती, उनके डेथ की खबर सुनते ही मुझे उनके साथ बिताए पल याद आने लगे. वो बहुत अच्छी थी. उनके पैरेंट्स पर क्या बीत रही होगी. भगवान उन्हें दुख सहने की शक्ति दे.

सान्या मल्होत्रा ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी में सुहानी के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए एक भावुक नोट लिखा है. सान्या ने लिखा- मुझे ये विश्वास ही नहीं हो रहा है कि ये खबर सच है. सुहानी बहुत स्पेशल थी, बहुत टेलेंडेड थी. बहुत छोटी उम्र में हमें छोड़कर चली गई. भगवान छोटू की आत्मा को शांति दें. मेरी संवेदना पूजा, पुनीत और उनके पूरे परिवार के साथ हैं.
