आइफा( International Indian Film Academy) फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने के लिए शाहिद कपूूर अपनी बेटी मीसा व पत्नी मीरा कपूर के साथ न्यूयॉर्क पहुंच चुके हैं. आइफा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कपूर फैमिली के कुछ पिक्चर्स शेयर किए. पिक्चर्स में शाहिद कपूर काफी ख़ुश दिख रहे हैं और उनकी बेटी मीसा भी कैमरे की ओर देख रही हैं.

हम मीसा की प्यारी मुस्कान पर फिदा हो गए. ग़ौरतलब है कि शाहिद कपूर को फिल्म उड़ता पंजाब (2016) के लिए बेस्ट ऐक्टर कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है. मंगलवार को मुंबई से न्यूयॉर्क के लिए निकलते समय शाहिद ने कैमरे के फ्लैश से बचाने के लिए मीसा के चेहरे को ढंक रखा था, लेकिन न्यूयॉर्क में उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया.

शाहिद के अलावा अन्य बॉलीवुड सितारे, जैसे-कैटरीना कपूर, दिशा पटनी, सैफ़ अली ख़ान, सारा ख़ान व उनके भाई इत्यादि भी आइफ़ा में शामिल होने न्यूयॉर्क के लिए रवाना हुए.


