- Entertainment
- Shopping
- Story
- Relationship & Romance
- Sex Life
- Recipes
- Health & Fitness
- Horoscope
- Beauty
- Others
- Shop
period pain relief
Home » period pain relief

पीरियड के दर्द से छुटकारा पाने के 5 आसान घरेलू उपाय आजमाकर आप पीरियड के दर्द से आसानी से छुटकारा पा सकती हैं. आपके किचन में मौजूद चीजों से आप आसानी से पीरियड के दर्द से छुटकारा पा सकती हैं. दादीमां के घरेलू नुस्खे जितने आसान होते हैं, उतने असरदार भी होते हैं. आप भी पीरियड के दर्द से छुटकारा पाने के 5 आसान घरेलू उपाय आजमाएं और पीरियड के दर्द से छुटकारा पाएं.
पीरियड का दर्द महिलाओं की एक आम समस्या है. कई महिलाओं को पीरियड के दौरान इतना दर्द होता है कि उन्हें उठने-बैठने में भी तकलीफ होती है. पीरियड के दर्द के कारण कई महिलाएं अपने रोज़मर्रा के काम भी नहीं कर पाती हैं. पीरियड के दर्द से छुटकारा पाने के लिए यदि महिलाओं को आसान घरेलू उपायों की जानकारी मिल जाए, तो वो हर महीने होने वाले माहवारी के दर्द से छुटकारा पा सकती हैं.
यह भी पढ़ें: व्हाइट डिस्चार्ज (श्वेत प्रदर) से बचने के 10 घरेलू उपाय (10 Best Home Remedies To Cure White Discharge In Women)
जानें पीरियड के दर्द से छुटकारा पाने के 5 आसान घरेलू उपाय
1) माहवारी संबंधी सभी परेशानियों के निवारण के लिए गरम पानी का सेवन उत्तम है. माहवारी शुरू होने के 10 दिन पहले से गरम पानी पीना शुरू कर दें.
2) पीरियड के दर्द से बचने के लिए 8-10 बादाम रात में पानी में भिगोकर रख दें. सुबह छिलका निकालकर खाली पेट इसका सेवन करें.
3) पिसी हुई अलसी और पिसी हुई राई की गर्म-गर्म पुल्टिस कमर पर बांधने से आराम मिलता है.
4) 3 ग्राम कुटी अदरक, 3 काली मिर्च का चूर्ण और 1 बड़ी इलायची चूर्ण, काली चाय और दूध व पानी एकसाथ मिलाकर अच्छी तरह पकाएं. आधा पानी रह जाने पर उतार लें. इसे कुनकुना ही पीएं. ऐसा करने से माहवारी के दर्द से आराम मिलेगा.
5) पीरियड के दौरान कमर में दर्द हो तो बरगद का दूध निकालकर कमर पर सुबह-शाम लेप करें.
पीरियड के दर्द से छुटकारा पाने के 5 आसान घरेलू उपाय जानने के लिए देखें ये वीडियो: