- Entertainment
- Story
- Relationship & Romance
- Sex Life
- Recipes
- Health & Fitness
- Horoscope
- Beauty
- Others
- Shop
- Apps
vivek birthday surprise
Home » vivek birthday surprise

दिव्यांका त्रिपाठी के जन्मदिन पर उनके बेटर हाफ यानि विवेक एक के बाद एक सरप्राइज दिए जा रहे हैं। 14 दिसंबर को उदयपुर की गुलाबी ठण्ड में जहाँ दिव्यांका अपना जन्मदिन मना रही थी वहीँ विवेक उनके लिए चुपके से केक बना रहे थे. विवेक ने दिव्यांका के लिए एक खास केक बेक किया और रूम के होटल में उन्हें बड़े ही अनोखे राजस्थानी अंदाज़ में पेश किया जिसे देखकर दिव्यांका भी अचंभित हो गयीं। केक के साथ विवेक ने एक राजस्थानीअम्ब्रेला औरअपनी शादी की रोमांटिक तस्वीर रखी थी।
दिव्यांका और विवेक इन दिनों उदयपुर में छुट्टियां बिता रहे हैं जिसकी तस्वीर कुछ दिन पहले दोनों ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी दरअसल विवेक ने ही दिव्यांका के बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए उदयपुर का ट्रिप प्लान किया था. उदयपुर दिव्यांका की पसंदीदा जगह है। जन्मदिन के दिन दिव्यांका को उनके फैंस की तरफ से ढेर सारी बधाइयाँ मिली इसके बाद विवेक ने उन्हें नए अंदाज़ में केक गिफ्ट किया जो दिव्यांका को इतना पसंद आया की उन्होंने विवेक का हाथ चुम लिया इसके बाद दिव्यांका ने केक काटा ।
दिव्यांका और विवेक की जोड़ी टीवी जगत की काफी चर्चित जोड़ी है लोग उनके बीच की केमिस्ट्री को काफी पसंद करते हैं। इसलिए उनके पोस्ट को हमेशा उनके फैंस फॉलो करते हैं. अपने जन्मदिन पर फैंस के साथ दिव्यांका लाइव भी जुड़ीं जहाँ दिव्यांका ने अपने नए सीरियल के बारे में भी बताया। हालाँकि उन्होंने साफ़ तौर पर कुछ नहीं कहाँ लेकिन ये बताया कि वे जल्द ही नए अवतार में सीरियल में दिखाई देंगी साथ ही दिव्यांका ने ये भी कहा कि जिस सीरियल में वो नज़र आएंगी वो नया नहीं काफी पुराना है लेकिन नए अंदाज़ में है। लाइव चैट में विवेक ने बताया कि नए सीरियल में दिव्यांका काफी ख़ूबसूरत लग रही हैं उन्होंने कहा कि जब इसका प्रोमो आएगा तो दिव्यांका को देखकर भूचाल आ जायेगा।