
धनवान बनना सबका सपना होता है. अगर आप भी अमीर बनना चाहते हैं, तो वास्तु के अनुसार अपने घर से ऐसी कुछ सामान को हटा दीजिए, जो आपकी अमीर बनने से रोकती हैं. हम यहां पर ऐसी ही कुछ ग़लतियों के बारे में बता रहे, जो घर में नहीं करना चाहिए.

1. अगर आपके किचन में शीशा लगा है, तो इसे तुरंत उतार दें. किचन में शीशा लगाने से घर में बरकत नहीं आती.

2. कैक्टस जैसे कांटेदार पौधे घर में न लगाएं. कांटेदार पौधे लगाने से घर में निगेटिव एनर्जी आती है.

3. घर में ऐसी चीज़ें न रखें, जिनका आप इस्तेमाल नहीं करते हैं, जैसे- बंद घंडी, टूटा हुआ शीशा, खाली पलंग, जंग लगा हुआ लोहे का सामान आदि. इन चीज़ों को घर में रखने से घर में बरकत नहीं होती.

4. रिश्तेदारों को नैऋत्य कोण में न ठहराएं. नैऋत्य कोण यानी दक्षिण-पश्चिम दिशा के बीच का स्थान.
इसे भी पढ़ें: राशि के अनुसार घर में रखें ये चीज़ें, तो होगा धनलाभ

5. वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की सीढ़ियों के नीचे कभी भी पूजा घर, किचन और शौचालय नहीं बनाना चाहिए. अगर ये पहले से ही बने हुए हों, तो इनकी जगह बदल दें. ध्यान रखें सीढ़ियां घर के ईशान कोण में न हो.

6. वास्तु के अनुसार, घर के दरवाज़ा खोलते और बंद करते समय दरवाज़े से आवाज़ नहीं आनी चाहिए. यदि दरवाज़े के चरमराने की आवाज़ें आती हैं, तो यह दरिद्रता की निशानी होती है.
7. किचन घर के आग्नेय कोण में होना चाहिए. आग्नेय कोण यानी दक्षिण और पूर्व दिशा के बीच के स्थान को आग्नेय कोण कहते हैं यदि किचन आग्नेय कोण में नहीं हैं, तो उस स्थान की दीवार पर लाल बल्ब जलाना चाहिए. ऐसा करने से दरिद्रता दूर होती है.

8. जिस अलमारी में रुपया या ज्वलेेरी रखी हो, उसके पीछे झाठू सटाकर न रखें. ऐसा करने से धन की हानि होती है.
इसे भी पढ़ें: बनना चाहते हैं अमीर, तो घर में रखें वेल्थ वाज़
