Close

योगा फ़ॉर ब्यूटी: यंगर लुक और ग्लोइंग स्किन के लिए ज़रूर ट्राई करें ये बेस्ट एंटी एजिंग फेस योगा और एक्सरसाइज़ (Yoga For Beauty: Best Anti Aging Facial Yoga Exercises For Younger Looking Face And Skin)

आंखों के आसपास की फ़ाइन लाइंस के लिए 

  • फेस को रिलैक्स रखते हुए उंगलियों से आंखों के चारों ओर सी का शेप बनाएं.
  • आंखों को जितना अधिक हो सके खालें.
  • 10 सेकंड तक इसी अवस्था में बने रहें.
  • यह प्रक्रिया 3 बार दोहराएं.

स्माइली फेस, टोंड गालों और गालों की स्किन को लूज़ होने से बचाने के लिए

  • लिप्स से दांतों को कवर करते हुए अंदर की तरफ़ ओ शेप बनाएं.
  • जितना ज़्यादा हो सके स्माइल करने की कोशिश करें. 
  • रिलैक्स करें. यह प्रक्रिया छह बार दोहराएं.
  • इसके बाद स्माइल करते हुए इंडेक्स फिंगर को चिन पर रखें.
  • सिर को थोड़ा-सा पीछे करें और जबड़े को ऊपर-नीचे हिलाएं.
  • रिलैक्स करें और यह प्रक्रिया दो बार करें.

आंखों की सूजन, पफीनेस और फ़ाइन लाइंस के लिए 

  • दोनों हाथों की मिडल फिंगर (मध्यमा) को आईब्रो के बीच में रखकर प्रेस करें और इंडेक्स फिंगर (तर्जनी) कोआईब्रोज़ के बाहरी कोनों पर प्रेस करें.
  • गर्दन को बिना हिलाए आंखों से छत की तरफ़ देखने का प्रयास करें.
  • रिलैक्स करें. यह प्रक्रिया 6 बार करें और अंत में 10 सेकंड तक आंखों को ज़ोर से बंद करें.

किसिंग हाई, होंठों के आसपास की फ़ाइन लाइंस, नेक और जॉलाइन के अपलिफ्ट के लिए 

  • सिर को पीछे की तरफ़ झुकाएं और ऊपर की तरफ़ किस करें.
  • रिलैक्स करें. सांस बाहर छोड़ते हुए अपने सामने की तरफ़ किस करें.
  • रिलैक्स करें और फिर यही प्रक्रिया दोहराएं.

ब्रो लाइन स्टाइल, फोरहेड स्किन के लिए 

  • दोनों हाथों की चारों उंगलियों को माथे पर आईब्रो और हेयरलाइन के बीच रखें.
  • बाहर की तरफ़ हल्का-सा दबाव डालते हुए मसाज करें.
  • रिलैक्स करें और यह 10 बार दोहराएं.

आईज़ ब्यूटी, आईब्रो अपलिफ्टमेंट और अंदर धंसी हुई आंखों के लिए 

  • दोनों आंखों के नीचे इंडेक्स फिंगर को रखें.
  • होंठों से दांतों को कवर करते हुए अंदर की तरफ़ दोनों होंठों को एक-दूसरे से दूर करें.
  • गर्दन को बिना हिलाए आंखों से छत को देखने का प्रयास करें. 30 सेकंड तक इस पोज़ीशन में बने रहें.

नेक अपलिफ़्ट, गर्दन और जॉ लाइन की स्किन के लिए 

  • दोनों हाथों की उंगलियों को गर्दन के सबसे निचले भाग पर रखें.
  • सिर को पीछे की तरफ़ ले जाएं और उंगलियों से गर्दन की स्किन को हल्का-सा नीचे की तरफ़ खींचें.
  • सामान्य अवस्था में आ जाएं. दो बार यह दोहराएं.
  • अब लोअर लिप को बाहर की तरफ़ जितना संभव को खींचें. उंगलियां कॉलर बोन पर रखें. सिर को पीछे की तरफ़ले जाएं. ठुड्डी को ऊपर की तरफ़ खींचें. 4 बार लंबी सांसें लेकर सामान्य अवस्था में आ जाएं.

अट्रैक्टिव आईज़, आंखों के आसपास की बारीक़ रेखाओं के लिए 

  • इंडेक्स फिंगर को आंखों के बाहरी किनारों पर रखें.
  • आंखों के चारों ओर टैप करें. ब्रो लाइन के आकार को फॉलो करते हुए. ऐसा ही आंखों के नीचे भी करें.
  • अब मसाज करते हुए आंखों के अंदरूनी कोनों से बाहर की तरफ़ स्ट्रोक लगाएं. यह प्रक्रिया 4 बार करें.
  • पिंकी शर्मा 

Share this article