Close

आख़िरकार सुनील पाल को लेकर अपनी भड़ास निकाली समय रैना ने… (Samay Raina finally expressed his anger regarding Sunil Pal…)

समय कब पलटी मार जाए कोई नहीं जानता, कुछ ऐसा ही हो रहा है स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना के साथ भी. उन्होंने कॉमेडियन सुनील पाल को लेकर अपनी भड़ास अब जाकर निकाली है.

सुनील पाल से जुड़ी दिलचस्प बातों को जानने के लिए मेरी सहेली का उनका यह पॉडकास्ट देखना न भूलें. इसके लिए लिंक पर क्लिक करें-

पिछले साल जब समय रैना के शो ‘इंडियाज़ गॉट लेटेंट’ में रणवीर अल्लाहबादिया द्वारा किए गए अश्‍लील कमेंट से विवादों का तूफ़ान उठा. तब इसमें हर कोई बह गया फिर वो रणवीर हो, समय या फिर उनके बेस्ट फ्रेंड बलराज.
इस कंट्रोवर्सी के सालभर बाद समय वापसी करते उस विवाद पर सफ़ाई देते इन दिनों नज़र आ रहे हैं. अपने शो स्टिल अलाइव के ज़रिए उन्होंने अपने पक्ष को लेकर ख़ूब जमकर पैरवी की है. इसमें वे इमोशनल कार्ड खेलने से भी बाज नहीं आए. हद तो तब हो गई जब उन्होंने अलग तरी़के से इसमें कॉमेडियन सुनील पाल से लेकर मुकेश खन्ना तक को लपेटे में ले लिया.

Samay Raina and Sunil Pal

कह सकते हैं कि समय ने समय पर विवादों के बारे में बात न करते हुए अब समय मिला तो बात कर रहे हैं. चलिए कोई बात नहीं समय तो मिला, पर इसमें भी वे ख़ुद के प्रति ईमानदारी का मायजाल रचते नज़र आते हैं.
जब समय के शो में आए रणवीर अल्लाहबादिया द्वारा एक प्रतियोगी के माता-पिता को लेकर विवादित अभ्रद सवाल किए गए थे. तब हर कोई सकते में आ गया था. भला कोई ऐसे कैसे पूछ सकता है. लेकिन समय-रणवीर को तो वह कूल ही लगा. यह और बात है कि उन्हें इसके लिए माफ़ी मांगनी पड़ी, एफआईआर तक दर्ज़ हुए. लेकिन अब क्या?

Samay Raina


बकौल समय के उन पर तंज कसने वालेे सुनील पॉल जैसे लोग मानसिक अशांति के शिकार हैं. उनका कहना है कि उनके बारे में ग़लत बोलने वाले ख़ुद कहीं न कहीं से हताश-निराश है तभी वे इस तरह की बातें करते हैं. एक तरह से उन्होंने सुनील पाल को ही फ्रस्ट्रेटेड करार दे दिया. उन्हें लगता है कि इस तरह के लोग स्वयं को असुरक्षित महसूस करते हैं, इस कारण वे उनके बारे में अनाप-शनाप कहते रहते हैं.

यह भी पढ़ें: कॉमेडियन सुनील पाल की बेइज्जती पर फैंस का फूटा ग़ुस्सा… (Fans expressed anger over the insult of comedian Sunil Pal)


अब समय रैना जी को कौन बताए यही फॉर्मूला तो उन पर भी लागू होता है. कहीं न कहीं उनका इतिहास भी कॉमेडी के नाम पर ट्रेजडी भरा हो सकता है. गुंजाइश तो रहती है कि आप जो दर्शकों के बीच परोस रहे हैं, कहीं न कहीं आपकी निजी ज़िंदगी में भी उसकी हलचल रहती है.
समय ने इस बात का भी ऐलान किया है कि वे जल्द अपने शो का सेकंड सीजन ला रहे हैं. अब वह किस तरह का होगा यह तो आनेवाला समय ही बता पाएगा फ़िलहाल उनके समय को लेकर कही बातों को यही विराम देते हैं. 

Sunil Pal

यह भी पढ़ें: अक्षय कुमार ने असरानी को इमोशनल नोट के साथ याद किया- आप हमेशा याद आएंगे… (Akshay Kumar remembered Asrani with an emotional note- Aap hamesha yaad aayenge…)

Photo Courtesy: Social Media

Share this article