
आज बेहतरीन कलाकार प्रदीप रावत हमारे बीच नहीं है. लेकिन उनसे जुड़ी कई कही-अनकहीं बातें फिल्मी गलियारे में गूंज रही हैं.
जैसे अपने करियर के शुरुआती संघर्ष के दिनों में प्रदीप कई महीनों तक सलमान खान के घर पर रहे थे. तब माहौल कुछ ऐसा बन गया था कि उन्हें कंफर्ट जोन की आदत सी हो गई थी. उसी दौरान उन्हें यह डर सताने लगा था कि कहीं यहां रहते-रहते उनकी क्रिएटिविटी न ख़त्म हो जाए. तब वे सलमान के घर से चल पड़े.

सलमान ने दिवंगत प्रदीप जी को श्रद्धांजलि देते हुए उनके साथ बीते हुए लम्हों को याद किया था.
प्रदीप रावत का सलमान से जुड़ा ही एक और क़िस्सा काफ़ी मशहूर रहा था. जब उनके कारण सलमान को न मिलकर 'गजनी' मूवी आमिर खान को मिल गई थी. दरअसल, हुआ कुछ यूं था कि गजनी के डायरेक्टर ए. आर. मुरुगाडोस गजनी की भूमिका के लिए सलमान खान को लेना चाहते थे. लेकिन तब प्रदीप रावत ने ही उन्हें सलाह दी कि यदि वे इस रोल के लिए आमिर खान को लेंगे तो बेहतर रहेगा. क्योंकि आमिर खान शांत और सुलझे हुए इंसान है और इस रोल के लिए परफेक्ट भी हैं.

लेकिन प्रदीप को भी आमिर को इस रोल को करने के लिए मनाने में काफ़ी समय लगा. वे आमिर को 'गजनी' का तमिल वर्जन देखने के लिए कहते रहते थे. आख़िरकार 6 महीने बाद उन्होंने आधी फिल्म देखने के बाद ही इसे करने के लिए हामी भर दी. 'लगान मूवी में भी आमीर के साथ प्रदीप का ख़ूबसूरत साथ रहा था.
और इतिहास आप सभी के सामने है कि 'गजनी' न केवल सुपर डुपर हिट रही, बल्कि आमिर खान के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक रही. इस फिल्म को लेकर आज भी कॉमेडी के साथ मीम्स भी ख़ूब बनते हैं.

आमिर ने प्रदीप के अंतिम संस्कार में नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी थी. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें.
प्रदीप रावत ने क़रीब चार दशक तक फिल्म इंडस्ट्री पर राज़ किया. उन्होंने हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, भोजपुरी, मलयालम, बंगाली, यहां तक की नेपाली फिल्मों में भी काम किया.
बी. आर. चोपड़ा के 'महाभारत' सीरियल में उन्होंने अश्वत्थामा की यादगार भूमिका निभाई थी. इसमें कोई दो राय नहीं कि प्रदीप रावत न केवल एक अच्छे कलाकार थे, बल्कि एक अच्छे इंसान भी थे.
यह भी पढ़ें: हिंदुत्व पर कंगना रनौत की ललकार… (Kangana Ranaut’s challenge regarding Hindutva)
Photo Courtesy: Social Media
