देश और दुनिया में इस साल ने कई उतार-चढ़ाव देखे. कभी सीरिया में हमला, कभी फ्रांस में आतंकवादी हमला… दुख के कई फेज़ 2016 ने देखे, लेकिन दुख के साथ ख़ूबसूरत वादियां और रियो ओलिंपिक का गवाह भी ये साल रहा. कुछ ही दिनों में यह साल गुज़रा हुआ वर्ष हो जाएगा. ऐसे में इसके जाते-जाते हम आपको दिखाते हैं कुछ ऐसे फोटोज़, जो इस साल हर जगह चर्चा का विषय रहे.

फ्रांस के एक ज़ू में एक मदर जिराफ अपने बच्चे को किस करती हुई.

रियो ओलिंपिक में जमाइका के उसेन बोल्ट रनिंग ट्रैक पर. ऐसी फोटो आपने नहीं देखी होगी.

कभी देखा है आपने किसी डॉल्फिन को इस तरह?

रियो ओलिंपिक में साउथ कोरिया और नॉर्थ कोरिया की जिमनास्ट सेल्फी लेते हुए.

खेल के इस महाकुंभ में पोडियम पर अपनी प्रेमिका को propose करता हुआ एक खिलाड़ी.

नोट बंदी के दौरान 10 के नोट पर लिखा सोनम गुप्ता बेवफ़ा है ख़ूब वाइरल हुआ.

कहते हैं रेसिंग ट्रैक पर कोई किसी का होता नहीं. सबका ध्यान स़िर्फ फिनिशिंग लाइन पर होता है, लेकिन रियो में इस साल दर्शकों को कुछ अलग ही देखने को मिला. जब अमेरिका और न्यूज़ीलैंड की रनर ने एक-दूसरे की मदद करते हुए फिनिशिंग लाइन पार की.

सीरिया हमले में ज़ख्मी एक बच्चे की स्पिरिट देखने लायक थी. एंबुलेंस की पिछली सीट पर बैठे इस बच्चे की फोटो पूरी दुनिया में वायरल हुई.

पाकिस्तान के इस चाय वाले ने भी ख़ूब सुर्ख़ियां बटोरीं.

ग्रेट खली और पीएम नरेंद्र मोदी की ये फोटो भी ख़ूब वायरल हुई. ट्विटर पर इस पर काफ़ी कमेंट देखने को मिले. किसी ने लिखा एक साइड हैं ग्रेट खली और दूसरी साइड हैं हमारा पॉकेट खाली करवाने वाले पॉकेट खाली.

इस फोटो में नरेंद्र मोदी एक टाइगर की फोटो क्लिक रहे हैं. ट्विटर पर अरविंद केजरीवाल की Fake आईडी से कमेंट किया गया था कि मोदी इस टाइगर से अरविंद केजरीवाल को खाने के लिए कह रहे हैं.
Images courtesy: Google
