प्यार के आगे कुछ भी नहीं, इस बात को बॉलीवुड की कुछ अभिनेत्रियों ने साबित किया है. जिन्होंने प्यार के लिए अपना धर्म भी बदल दिया. हम आपको कुछ ऐसी ही अभिनेत्रियों से रूबरू करा रहे हैं.
आयशा टाकिया

सलमान खान की फिल्म वॉन्टेड सहित कई फिल्मों में काम कर चुकीं बॉलीवुड अभिनेत्री आयशा टाकिया फरहान आज़मी से शादी करने के लिए हिंदू धर्म से इस्लाम धर्म में कंवर्ट हुईं. इन दोनों का निकाह 1 ंमार्च 2009 में इस्लामिक रीति-रिवाज से हुआ और इनका एक बेटा मिकैल आज़मी भी है. रिर्पोट्स के अनुसार, आयशा के पिता हिंदू और मां एंग्लो-इंडियन थीं और उन्होंने फरहान आज़मी से शादी के लिए इस्लाम धर्म अपनाया. हालांकि आयशा ने अब तक इस बारे में कभी बात नहीं की.
नरगिस दत्त

इस देश में जहां धर्म को सबसे ऊपर दर्जा दिया जाता है, वहां उस जमाने में नरगिस दत्त ने अपने दिल की आवाज़ सुनते हुए धर्म परिवर्तन करने की हिम्मत दिखाई और अपने प्यार से शादी की. नरगिस दत्त मुस्लिम थीं. जिन्हें सुनील दत्त से प्यार हो गया था, जो हिंदू थे. फिर क्या उन्होंने निडर होकर हिंदू धर्म अपनाया और यहां तक कि अपना नाम भी बदलकर निर्मला दत्त रख लिया था. इस शादी से भी आश्चर्यचकित रह गए थेे, क्योंकि इन दोनों ने शादी करने के बाद ही अपने प्यार को सार्वजनिक किया था.
शर्मिला टैगोर

शर्मिला टैगोर ने अपने करियर की शुरुआत बंगाली फिल्म अभिनेत्री के तौर पर की थी और जल्द ही बॉलीवुड में अपने पांव जमा लिए थे. वे उन अभिनेत्रियों में से हैं. जिन्होंने स्क्रीन पर पहली बार बिकनी एपियरेंस दी थी. अपने करियर के टॉप पर उन्हें पटौदी के नवाब, मंसूर अली खान पटौदी से प्यार हो गया, जो मुस्लिम थे. शर्मिला ने इस्लाम धर्म अपनाया और उनका नया नाम था बेगम आयशा सुल्ताना. उसके बाद उन्होंने मंसूर अली खान से निकाह कर लिया.
अमृता सिंह

कभी-कभी प्यार आपको कुछ ऐसा करने के लिए मजबूर कर देता है, जिसपर बाद में आपको अफसोस होता है. अमृता सिंह सिख थीं और उन्होंने सैफ अली खान के लिए इस्लाम धर्म अपनाया. सैफ के परिवारवालों के इच्छा के विरुद्ध इन दोनों ने शादी की. लेकिन शादी के 13 साल बाद उनका डायवोर्स हो गया. अब किसी को यह नहीं पता कि अमृृता ने वापस सिख धर्म अपनाया की नहीं, सैफ ने बाद में करीना कपूर से शादी की, जिन्होंने हिंदू होने के बावजूद मुस्लिम से शादी की, पर उन्होंने इस्लाम धर्म अपनाने से इंकार कर दिया.
नगमा

इस साउथ इंडियन एक्ट्रेस ने राजनीति में हाथ आज़माया और भोजपुरी फिल्मों में भी काम किया. नगमा ने 2008 में अपना धर्म परिवर्तन करके ईसाई धर्म अपना लिया. हालांकि नगमा ने किसी पुरुष के लिए नहीं, बल्कि जीसस क्राइस्ट के प्यार के लिए किया. एक इंटरव्यू में नगमा ने कहा कि जीसस उनके एकमात्र सुपरस्टार हैं और वे उपदेश पूरी दुनिया तक पहुंचाना चाहती हैं.
हेजल कीच

एक्ट्रेस हेजल कीच ने क्रिकेटर युवराज सिंह से शादी करने के लिए सिख धर्म अपनाया. धर्म परिवर्तन के बाद उनका नाम गुरबसंत कौर हो गया.
दिव्या दत्ता

स्वर्गीय अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने साजिद नाडियावाला से शादी के लिए इस्लाम धर्म अपनाया था.
