प्रभुदेवा जहां ज़बर्दस्त डांसर हैं, तो वरुण धवन भी उनसे कम नहीं. इन दोनों का धमाकेदार व रोमांचक मुक़ाबला आज देखने को मिला. जी हां, स्ट्रीट डांसर 3 डी फिल्म का पहला गाना मुक़ाबला मुक़ाबला… आज रिलीज़ हुआ और आते ही धूम मचा दिया.

प्रभुदेवा की फिल्म हम से है मुक़ाबला के इस गाने को रिक्रिएट करके स्ट्रीट डांसर 3 डी फिल्म में लिया गया है. बस फ़र्क़ इतना है कि उस फिल्म मेें प्रभुदेवा दुश्मनों से भागते-फिरते हैं, तो यहां पर वरुण धवन और प्रभुदेवा के बीच लाजवाब नृत्य प्रतियोगिता देखने को मिलती है. दोनों ने बेहतरीन मूवमेंट्स व स्टेप्स का नज़ारा पेश किया है. वैसे भी दोनों ही मंजे हुए डांसर है, इसमे कोई दो राय नहीं है.
https://www.instagram.com/p/B6U2Pi9pzar/
नब्बे के दशक में प्रभुदेवा और नगमा की तमिल फिल्म काधलन से मुक़ाबला गाना फिल्म हम से मुक़ाबला में लिया गया था. इस फिल्म में भी प्रभुदेवा-नगमा ने ख़ूबसूरत डांस किया था, जिसे लोगों ने ख़ूब पसंद किया था. संयोग यह है कि दोनों ही गाने में प्रभुदेवा हैं. तब यह उस साल के सुपर-डुपर हिट गानों में से एक था. इसी लोकप्रियता को भुनाते हुए स्ट्रीट डांसर में इसका रीमेक किया गया है. इस गाने को परंपरा ठाकुर व यश नर्वेकर ने गाया है. तनिष्क बागची द्वारा रिक्रिएट किए गए इस गीत को उन्होंने व शब्बीर अहमद ने मिलकर लिखा भी है.
इस गाने में वरुण धवन, श्रद्धा कपूर, नोरा फतेही और प्रभुदेवा के डांस की जुगलबंदी देखते ही बनती है. आप भी इसका आनंद उठाएं…


यह भी पढ़े: #HBD: हैप्पी बर्थडे गोविंदा, हीरो नंबर 1 हुए 56 के, देखें उनके हिट गाने (Happy Birthday To Govinda)
