Close

‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने फैमिली के साथ पूजा कर सेलिब्रेट किया दशहरा, बेटी मालती मैरी ने ‘जय माता दी’ वाली चुन्नी पहनकर जीता फैंस का दिल, देखें तस्वीरें (Priyanka Chopra and Nick Jonas celebrate Dussehra with family puja; daughter Malti Marie wins hearts with her ‘Jai Mata Di’ scarf- PICS)

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस (Priyanka Chopra and Nick Jonas) ने ट्रेडिशनल तरीके से फैमिली के साथ मिलकर देवी मां की पूजा कर दशहरा (Dussehra) सेलिब्रेट किया. और अब एक्ट्रेस ने इस फैमिली फेस्टिविटीज की झलकियां सोशल मीडिया पर अपने फैंस को दिखाई हैं.

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दशहरा सेलिब्रेशन की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की है. इन तस्वीरों के साथ पीसी ने दिल को छू लेने वाला एक मैसेज भी लिखा है, जिसमें एक्ट्रेस ने मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया है.

प्रियंका और निक की बेटी मालती मैरी जोनस इस सेलिब्रेशन का मेन अट्रेक्शन थी, जिसने इस दशहरा डायरी की फोटो सीरीज में फैंस का ध्यान सबसे ज्यादा अपनी तरफ खींचा. इन तस्वीरों में नन्ही मालती अपने पैरेंट्स के साथ बैठकर मां दुर्गा की पूजा करते हुए और सभी रिचुअल्स में शामिल होते हुए दिखाई दे रही है.

इन एडोरेबल फोटो को शेयर करते हुए प्रियंका ने साथ हार्टफेल्ट मैसेज भी लिखा है – मां दुर्गा की शक्ति, हमारी प्रार्थनाओं की पवित्रता और और दशहरा सेलिब्रेशन की भावना, आज, कल और हमेशा साथ यूं ही बनी रहे.

इन तस्वीरों में फैंस देख सकते हैं कि प्रियंका और निक भगवान के सामने बैठ कर पूजा के सभी रिचुअल्स ट्रेडिशनल तरीके से निभा रहे हैं.

रिचुअल्स करते हुए बीच बीच में प्रियंका निक और मालती की मदद करती हुई दिखा रही हैं. नन्ही मालती अपने पैरेंट्स के साथ उनके बीच में बैठी हुई और यज्ञ में शामिल होती हुई दिखाई दे रही हैं

मालती की ‘जय माता दी’ वाली चुन्नी ने फैंस का खास ध्यान खींचा. फैंस सोशल मीडिया पर पीसो और निक की प्रशंसा कर रहे है- परिवार के साथ सेलिब्रेट करने के लिए और ट्रेडिशनल पूजा न3न निक के शामिल होने के लिए.

Share this article