अपनी अपकमिंग फिल्म ‘उड़ता तीर’ की रिलीज से पहले और दशहरा के अवसर पर सारा अली खान (Sara Ali Khan) अपने कोस्टार आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) के साथ अमृतसर के गोल्डन टेम्पल (Golden Temple) पहुंचे. जहां पर एक्ट्रेस श्री दरबार साहिब के दर्शन करते हुए फूट फूट कर रो पड़ीं.

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की आगामी फिल्म उड़ता तीर जल्द ही सिनेमा घरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म की रिलीज से पहले और दशहरा के मौके पर सारा और आयुष्मान अपने बिजी शेड्यूल से थोड़ा सा समय निकालकर अमृतसर के गोल्डन टेम्पल पहुंचे. एक्टर्स के श्री दरबार साहिब गुरुद्वारा विजिट की तस्वीरें सोशल।मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

श्री दरबार साहिब गुरुद्वारा विजिट की इन तस्वीरों में सारा और आयुष्मान प्रार्थना करते हुए दिखाई दे रहे हैं. इसी बीच प्रार्थना करते हुए सारा के भावुक होने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस का ध्यान खींच रहा है.

सारा ने भी अपने इंस्टाग्राम पर फैंस को आयुष्मान संग गुरुद्वारा विजिट की एक झलक दिखाई है. फोटो में दोनों एक्टर व्हाइट आउटफिट में नजर आ रहे हैं. सारा ने दुपट्टे से सिर को ढका हुआ है. दोनों हाथ जोडकर प्रार्थना करते हुए नज़र आ रहे हैं. इस फोटो के साथ कैप्शन में सारा ने अपने फैंस को दशहरे की शुभकामनाएं दी है. एक्ट्रेस ने लिखा – हैप्पी दशहरा! सभी ढेर सारा प्यार, गुड लक और खुशियां मिले.

पैपराजी द्वारा कैप्चर किए पीसफुल मोमेंट में से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो क्लिप में सारा भावुक नजर आ रही हैं. दरबार साहिब में प्रार्थना करते हुए सारा फूट फूट कर रोने लगती है. एक्ट्रेस को इस वीडियो पर यूजर्स ने अपने रिएक्शन दिए हैं

एक यूजर ने लिखा – अरे, अरे अरे एक मूवी ही तो है ! 😂 इतनी ओवर एक्टिंग मत करो रेबिट, कोई मार नहीं रहा है… सिर्फ एक मूवी रिलीज हो तो है. दूसरे ने लिखा- शायद अंदर का दुख रब के आगे आ गया है.

तीसरे यूज़र ने लिखा- प्राइवेसी जैसी कोई चीज़ बची भी है? हर बात को न्यूज़ या व्यूज़ पाने के लिए कंटेंट क्यों बना दिया जाता है? कुछ चीज़ें निजी ही रहनी चाहिए। हर बात को दुनिया के साथ शेयर करने की ज़रूरत नहीं है.
