जब सुज़ैन को अपनी बर्थडे पार्टी में लेकर पहुंचे ऋतिक रोशन, तो मीडिया के कैमरे उन्हें कैद करने के लिए बेताब हो उठे. ऋतिक और सुज़ैन के साथ उनके दोनों बच्चे रिदान और रेहान भी थे. चारो एक साथ एक ही कार में पहुंचे पार्टी पर. वैसे ये पहली बार नहीं है, पहले भी दोनों बच्चों के साथ छुट्टियां मनाते दिखे हैं. कहीं न कहीं अब ये ख़बर सुर्खियों में है कि हो सकता है ऋतिक और सुज़ैन सारे गिले-शिकवे मिटाकर एक बार फिर साथ आ जाएं.
साल 2014 में दोनों ने अपने 14 साल पुराने रिश्ते को ख़त्म कर दिया था. लेकिन अच्छी बात ये थी कि दोनों के तलाक का असर इनकी दोस्ती पर नहीं पड़ा था. 10 जनवरी को जब ऋतिक ने अपनी बर्थडे पार्टी रखी, तब सुज़ैन ने यहां पहुंच कर न सिर्फ़ उन्हें विश किया, बल्कि दोनों ने मिलकर मेहमानों का स्वागत भी किया. देखें तस्वीरें.



ऋतिक के बर्थडे पर सुज़ैन ने सोशल मीडिया पर ऋतिक के साथ एक फोटो शेयर करते हुए उन्हें विश भी किया था.
https://www.instagram.com/p/BPEn2sSjbIy/?taken-by=suzkr&hl=hi
– प्रियंका सिंह
