बॉलीवुड के पावरफुल कपल में से एक करीना कपूर खान और सैफ अली खान (Kareena Kapoor Khan -Saif Ali Khan) आज अपनी शादी की 14वीं सालगिरह (14th Wedding Anniversary) मना रहे हैं. इस मौके पर कपल ने सोशल मीडिया पर अनसीन फैमिली फोटो शेयर की हैं. इन तस्वीरों के साथ कपल ने स्वीट कैप्शन भी लिखा है.

करीना कपूर खान और सैफ अली खान ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की 14वीं सालगिरह सेलिब्रेट की. टशन, कुर्बान और ओंकारा सहित अनेक फिल्मों में एक साथ नजर आए करीना कपूर और सैफ अली खान ने अपनी वेडिंग एनिवर्सरी के मौके पर अपने इंस्टाग्राम पर फैमिली फोटोज की सीरीज शेयर की हैं.

इस फोटो सीरीज में कुछ ऐसी तस्वीरें हैं जो अनसीन है. इस सीरीज में कपल के शुरुआती दिनों की झलक के साथ-साथ, सोलो ट्रिप और अपने बेटों – तैमूर अली खान और जेह अली खान – के साथ वेकेशन की तस्वीरें भी शामिल हैं.

शेयर की गई तस्वीरों में करीना और सैफ अपने रिश्ते के अलग-अलग पड़ाव नज़र आ रहे हैं. करीना ने सबसे पहले सैफ संग डेटिंग के दिनों की एक तस्वीर सबसे पहले शेयर की और कैप्शन में लिखा

सूरज के चारों ओर एक और साल… और आगे भी हमेशा के लिए साथ. इस पोस्ट को करीना ने सैफ को भी टैग किया. साथ ही एक रेड कलर का हार्ट वाला इमोजी और rainbow वाला इमोजी सेंड किया है.

करीना कपूर की इस पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स प्यार लुटा रहे हैं. कॉमेंट कर एनिवर्सरी विश कर रहे हैं. सैफ खान ने कमेंट सेक्शन में जाकर रिएक्ट करते हुए लिखा-

सोचता हूँ कि इन सब बातों के बारे में चाँद क्या सोचता होगा… 😬 हैप्पी एनिवर्सरी लव!!!” बेबो की पोस्ट में फैमिली वेकेशन, उनके बेटों की प्यारी झलकियाँ, सैफ की कुछ बेहतरीन सोलो तस्वीरें और उनके अकेले बिताए गए पलों की झलकियाँ शामिल हैं, जो फैंस को काफी पसंद आ रही हैं.
