नवरात्रि के सातवें दिन बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) अपनी मच अवेटेड फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ (Film Ramayana -Part 1) की रिलीज से पहले मां दुर्गा का आशीर्वाद (Blessing ऑफ Ma Durga) लेने के लिए नॉर्थ बॉम्बे सार्वजनीन दुर्गा पूजा पंडाल (North Bombay Sarbojanin Durga Puja pandal) पहुंचे.

देशभर में दुर्गा पूजा की धूम मची हुई है. आम आदमी से लेकर बोलवुड स्टार्स तक मां दुर्गा के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लेने के लिए पंडालों में पहुंच रहे हैं. मुंबई के मोस्ट पॉपुलर सेलिब्रिटी पंडालों में से एक है ‘नॉर्थ बॉम्बे सार्वजनीन दुर्गा पूजा’ पंडाल में मां का आशीर्वाद लेने के लिए बॉलीवुड सेलेब्स पहुंच रहे हैं.

मुखर्जी फैमिली की तरफ से होस्ट किये इस दुर्गा पूजा में हर साल की तरह इस साल भी बॉलीवुड स्टार्स का जमावड़ा लगा हुआ है. नवरात्रि के सातवें दिन सप्तमी के मौके पर एक्टर रणबीर कपूर भी अपनी मच अवेटेड फिल्म रामायण: पार्ट 1 की रिलीज से पहले मां दुर्गा का आशीर्वाद लेने के लिए दुर्गा पंडाल पहुंचे.

मां के दर्शन करने पहुंचे रणबीर कपूर इस दौरान व्हाइट एथनिक कुर्ता पायजामा में हैंडसम लग रहे थे. एक्टर ने मां के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया. फिर पैपराजी रणबीर को पोज देने के लिए चियर करने लगे तो उन्होंने मुस्कुराते हुए पैपराजी को पोज दिया. जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं

वायरल वीडियो में नाइट आउटिंग करने निकले ‘रामायण’ के राम गोल्डन एंब्रॉयडरी वाले रेड एंड व्हाइट एथनिक कुर्ते-पजामे में बहुत डिसेंट लग रहे थे. वीडियो में रणबीर मीडिया से हाथ मिलाते और पंडाल में लोगों का अभिवादन करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

सप्तमी के दिन सिंगर हर्षदीप कौर की परफॉर्मेंस के दौरान रणबीर भी उनके साथ स्टेज पर नजर आए. दोनों ने मिलकर रणबीर की फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ का मशहूर गाना ‘कबीरा’ गाया. बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट हर साल इस पंडाल में आकर माँ का आशीर्वाद लेते हैं. लेकिन इस बार उनकी पत्नी आलिया भट्ट यू के साथ नजर नहीं आई.
