Close

Oscars Mistake! गलती से ‘मूनलाइट’ की जगह ‘ला ला लैंड’ का नाम लिए जाने पर वरुण धवन ने देखिए क्या कहा (Varun Dhawan’s reaction on ‘La La Land’ and ‘Moonlight’ goof-up)

Oscarsकई बार छोटी-सी गलती बड़ी ख़बर बन जाती है. ऐसा ही कुछ हुआ है 89वें ऑस्कर अवॉर्ड समारोह में, जहां गलती से बेस्ट फिल्म का नाम गलत ले लिया गया, जी हां, ऑस्कर समारोह में हर किसी को इंतज़ार था कि आख़िर किसे मिलेगा बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड, सभी दिल थाम के बैठे थे. तभी वॉरेन बेट्टी और फेय डुनावे स्टेज पर पहुंचे और बेट्टी ने लिफाफा चेक करने के बाद बेस्ट फिल्‍म का नाम ला ला लैंड घोषित कर दिया. फिल्‍म की पूरी टीम ख़ुश होकर स्‍टेज पर आई और ऑस्कर की ट्रॉफी भी ले ली पर कुछ ही सेकंड में ला ला लैंड के प्रोड्यूसर को एहसास हुआ कि बेस्‍ट फिल्‍म का जो लिफाफा उनके हाथों में है उसमें उनका नहीं, बल्कि मूनलाइट का नाम लिखा है. इसके बाद गलती को सुधार कर मूनलाइट की टीम को अवॉर्ड दिया गया. जब से इस गड़बड़ी की ख़बर आई, तब से ही ये मूनलाइट और ला ला लैंड सोशल मीडिया पर छा गए. हर जगह उन दोनों फिल्मों की बाते होने लगी. हॉलीवुड में ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड में भी बातें होने लगी. सिंगापुर टूरिज़्म के प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंचे वरुण धवन, आलिया भट्ट और शंशाक खेतान ने भी इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. वरुण ने कहा, “अगर कोई गलती करता है तो वो यही दिखाता है कि वो एक इंसान है, रोबोट नहीं है. सो ये बिल्कुल ठीक है.”

फिल्म के निर्देशक शशांक खेतान ने कहा कि अगर गलती सुधार ली जाए और जिसे अवॉर्ड मिलना था, उसे मिल गया, तब सब कुछ ठीक है.

देखिए क्या हुआ था ऑस्कर के स्टेज पर.

Share this article