फिल्म मेकर करण जौहर के चैट शो ‘ कॉफी विद करण’ (Koffee With Karan) में एक बार बच्चन सिबलिंग यानी अभिषेक बच्चन और श्वेता बच्चन (Abhishek and Shweta Bachchan) बतौर गेस्ट आए थे. अभिषेक और श्वेता ने इस बात का खुलासा किया था कि उनकी फैमिली के व्हाट्स ग्रुप (Family Whats Group) कैसा है उसमें सबसे ज़्यादा एक्टिव कौन रहता है?

कॉफी विद करण के होस्ट करण जौहर ने चैट शो के दौरान अभिषेक बच्चन और श्वेता बच्चन से उनकी फैमिली के व्हाट्स ग्रुप के बारे में बात की. करण ने बच्चन सिबलिंग से पूछा कि उनके फैमिली व्हाट्स ग्रुप में मोस्ट एक्टिव पर्सन कौन है, तो भाई बहन की जोड़ी ने खुलासा करते हुए कहा कि उनकी मम्मी, पॉलिटिशियन और एक्ट्रेस जया बच्चन मोस्ट एक्टिव पर्सन हैं इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर.

इसके अलावा बच्चन सिबलिंग ने ये भी बताया कि उनकी मम्मी जया बच्चन हर सुबह सेंटीमेंटल और इमोशनल वीडियोज फैमिली के व्हाट्स ग्रुप पर सेंड करती हैं.

भाईबहन की जोड़ी ने अपने पापा बिग बी के बारे में कहा कि पापा अमिताभ बच्चन एक्स (ट्विटर) पर बहुत अधिक एक्टिव रहते हैं. इसके अलावा उनके पापा फ्रीक्वेंट ब्लॉग्स भी लिखते हैं, जहां तक फैमिली के व्हाट्स ग्रुप की बात है तो उस पर पापा न के बराबर एक्टिव हैं.

अभिषेक ने बताया कि पापा बिग बी को मैसेज के ज़रिए इन्फॉर्म करना पड़ता है तब जाकर वे व्हाट्स ग्रुप पर सेंड किए मैसेज पढ़ते हैं. पापा की तरह ऐश्वर्या राय भी व्हाटसअप पर ज़्यादातर इनऐक्टिव रहती हैं वे तो कॉल या मैसेज का जवाब देने में बहुत ज़्यादा समय लगाती हैं.

अभिषेक ने मज़ेदार किस्सा बताते हुए कहा- बच्चन फैमिली के मेंबर्स को फ्लाइट में बैठने और उतरने के समय व्हाट्स अप ग्रुप पर मैसेज करना अनिवार्य है. एक बार दोपहर में ने पापा को मैसेज करके बताया था कि वह घर पहुंच गई हैं. लेकिन पापा ने वो मैसेज काफी घंटों बाद देखा और जवाब में लिखा- आपकी उड़ान सुरक्षित रहे. जबकि मां तब तक घर आ गईं थीं.
