Close

व्हाइट आउटफिट में बेहद खूबसूरत लगीं Mom To Be सोनम कपूर, फेस पर दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो, वायरल हुईं एक्ट्रेस की खूबसूरत फोटोज (Mom To Be Sonam Kapoor Looks Adorable In White Outfit Pregnancy Glow Makes Her More Beautiful Photos Viral)

जब से बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) अपनी सेकंड प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट (Announcement Of Second Pregnency) की है, तब से एक्ट्रेस एक बार से सोशल मीडिया पर छा गईं हैं. कुछ दिन पहले ही सोनम कपूर ने ये अनाउंस किया था कि वो जल्द दूसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं. हाल ही में सोनम ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अपनी एडोरेबल फोटोज शेयर की हैं.

Sonam Kapoor

कुछ दिन पहले ही सोनम कपूर ने अपनी सेकंड प्रेग्नेंसी की घोषणा सोशल मीडिया पर की, तब से बधाईयां देने वाले फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स का तांता ही लग गया है. और अब मॉम-टू-बी सोनम ने व्हाइट आउटफिट में अपनी रॉयल अंदाज वाली कैंडिड फोटोज शेयर की हैं.

Sonam Kapoor

इन फोटोज में जल्द ही मम्मी बनने वाली सोनम कपूर ऑफ व्हाइट कलर के अनारकली सूट बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. तस्वीरों में एक्ट्रेस का ये रॉयल अंदाज फैंस का दिल जीत रहा है.

Sonam Kapoor

ऑफ व्हाइट सूट के साथ सोनम कपूर ने हैवी ज्वैलरी, हाथ में कंगन और मैचिंग ईयर रिंग्स कैरी किए हैं. एक्ट्रेस का ये एलिगेंट लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Sonam Kapoor

इन खूबसूरत तस्वीरों में सोनम कपूर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अपनी अदाएं दिखा रही हैं. इन फोटोज को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- दिल बदलता नहीं… बस औरों के लिए धड़कने लगता है.

Sonam Kapoor

कुछ दिनों पहले सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी नोट शेयर करते हुए फैंस को बताया था कि 40 साल की उम्र में वो फिर से मां बनने वाली हैं.

Sonam Kapoor

बता दें कि सोनम कपूर ने साल 2018 में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा संग शादी रचाई थी. कपल का एक बेटा वायु है और अब कपल दूसरी बार पैरेंट्स बनने जा रहे हैं.

Share this article