Close

न्यूली वेड्स विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने अपने होमटाउन के नए घर में किया गृहप्रवेश और सत्य नारायण की पूजा, देखें तस्वीरें (Newlyweds Vijay Deverakonda and Rashmika Mandanna performed their gruhapravesam and Satyanarayana Vratam puja on his hometown)

न्यूली वेड्स विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना (Newlyweds Vijay Deverakonda and Rashmika Mandanna) आज सोमवार को अपने होमटाउन के नए घर में गृहप्रवेशम और सत्यनारायण व्रतम पूजा (gruhapravesam and Satyanarayana Vratam puja) संपन्न की, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

Vijay Deverakonda and Rashmika Mandanna

एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना 26 फरवरी को उदयपुर में शादी के बंधन में बंधे थे. शादी के 3 दिन बीत जाने पर आज सोमवार को न्यूली वेड्स कपल ने तेलंगाना के अपने होमटाउन तुम्हानपेट के नए घर में गृहप्रवेशम और सत्यनारायण व्रत की पूजा संपन्न की.

Vijay Deverakonda and Rashmika Mandanna

इस दौरान नई नवेली दुल्हन रश्मिका ग्रे कलर की साड़ी और गोल्ड ज्वेलरी पहने हुए बहुत सुंदर लग रही थीं. जबकि विजय ग्रीन कुर्ता और व्हाइट पायजामा पहने हुए सिंपल लुक में नजर आए.

Vijay Deverakonda and Rashmika Mandanna

नए घर में लोक नृत्य और गीत गाकर कपल का वेलकम किया. ट्रेडिशनल हराती की रस्म निभाई. घर में एंटर करने से पहले एक महिला ने कपल की नजर भी उतारी.

Vijay Deverakonda and Rashmika Mandanna

इस बीच नई नवेली दुल्हन खिलखिलाती, मुस्कुराती और बड़े उत्साह के साथ सभी का आभार व्यक्त करते हुए नजर आई.

Vijay Deverakonda and Rashmika Mandanna

सोशल मीडिया पर कपल के नए घर की पूजा के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं. जिसमें रश्मिका और विजय अपने नए घर में सत्यनारायण व्रत करते हुए, नए नवेले कपल द्वारा ट्रेडिशनल तरीके से पूजा करते हुए, भगवान को थैंक्स बोलते हुए अपनी लाइफ के नए चैप्टर की शुरुआत के लिए भगवान से आशीर्वाद लेते हुए दिखाई दे रहे हैं.

Vijay Deverakonda and Rashmika Mandanna

कपल की इन तस्वीरों को उनके फैंस बहुत लाइक कर रहे हैं, उनपर कमेंट भी कर रहे हैं.

Share this article