हेमा मालिनी (Hema Malini) अपने हसबैंड और बॉलीवुड के लीजेंड्री एक्टर धर्मेंद्र (Her Husbsnd and Bollywood Legendry Actor Dharmendra) को बहुत मिस कर रही हैं. दिवंगत धर्मेंद्र को याद करते हुए हेमा मालिनी ने उनके साथ बिताए पलों को याद करते हुए रेयर फैमिली फोटोज (family pics of Dharmendra) शेयर की है. इन रेयर फैमिली फोटोज में धर्मेंद्र और हेमा मालिनी के साथ उनकी दोनों बेटियां ईशा और अहाना (Esha And Ahana) भी नजर आ रही हैं.

धर्मेंद्र के निधन को 4 दिन बीत गए हैं. उनकी फैमिली, करीबी दोस्त और फैंस उन्हें बहुत मिस कर रहे हैं. दुख की इस घड़ी में हेमा मालिनी को उनके हसबैंड की याद बहुत सता रही हैं.
धर्मेंद्र से जुड़े और भी अनसुने किस्सों को जानने के लिए मेरी सहेली पॉडकास्ट के नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें.

दिवंगत पति को याद करते हुए हेमा मालिनी ने अपनी निजी एलबम के खजाने में से कुछ ऐसी रेयर फैमिली फोटोज शेयर की हैं. जिनमें हेमा मालिनी की पूरी फैमिली यानी धर्मेंद्र, उनकी दोनों बेटियां ईशा, अहाना और वे खुद हैं.

वेटरन एक्ट्रेस ने अपने दिवंगत हसबैंड धर्मेंद्र की ऐसी तस्वीरों की सीरीज शेयर की हैं जो उनके फैंस ने पहले कभी नहीं देखी हैं.

इन तस्वीरों में फैंस को फैमिली की पुरानी यादों की झलक देखने को मिलेगी, जिसमें एनिवर्सरी के सेलिब्रेशन से लेकर उनकी बेटियों ईशा और अहाना देओल के साथ बिताए प्यारे पल शामिल हैं.

एलबम से निकाली ही पुरानी यादें को ताज़ा करते हुए हेमा मालिनी ने कैप्शन में लिखा है - कुछ प्यारे फ़ैमिली मोमेंट्स, बस संभालकर रखे हुए फ़ोटोज़ हैं. मुझे पता है कि ये फ़ोटोज़ बहुत ज़्यादा हैं, लेकिन ये अभी तक पब्लिश नहीं हुई हैं, और इन्हें देखकर मेरे अंदर के इमोशंस सामने आ रहे हैं.

दिल को छू लेने वाली इस पोस्ट ने उन फैंस के दिलों को भी छू लिया है, जिन्होंने धर्मेंद्र के ऑन और ऑफ-स्क्रीन शानदार सफ़र को फ़ॉलो किया है.

बीते कल यानि 27 नवंबर को बांद्रा के ताज लैंड्स एंड के सीसाइड लॉन्स में 'सेलिब्रेशन ऑफ लाइफ' नाम से धर्मेंद्र के लिए एक प्रार्थना सभा रखी गई. इस सभा में फैमिली मेंबर्स, फ्रेंड्स, कलीग्स और इंडस्ट्री के जाने-माने सेलेब्स शामिल हुए.
