Close

शिवालिका ओबरॉय और अभिषेक पाठक ने एक महीने बाद रिवील किया बेटी का नाम, पोस्ट शेयर कर दिखाई नन्ही परी की पहली झलक (Shivaleeka Oberoi, Abhishek Pathak reveal name their daughter, Share glimpse of thier baby girl)

'खुदा हाफिज' फेम एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय (Shivaleeka Oberoi) की सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है. दृश्यम 2 के डायरेक्टर अभिषेक पाठक (Drishyam 2 director Abhishek Pathak) की पत्नी शिवालिका अक्सर ही सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं और उनकी फोटोज को फैंस काफी पसंद भी करते हैं. कपल हाल ही में एक बेबी गर्ल के पैरेंट्स बने हैं और फिलहाल अपनी लाइफ का सबसे खूबसूरत फेज़ एन्जॉय कर रहे हैं. 

Shivaleeka Oberoi and Abhishek Pathak

शिवालिका और अभिषेक पाठक ने पिछले महीने 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन बेबी गर्ल को वेलकम किया था. आज यानी 19 मई को उनकी बेटी एक महीने की हो गई है. इस मौके पर कपल ने बेटी का नाम अनाउंस (Shivaleeka Oberoi, Abhishek Pathak reveal name their daughter) कर दिया है. साथ ही बेटी की झलक (Shivaleeka Oberoi Shares glimpse of thier baby girl) भी दिखा दी है. 

Shivaleeka Oberoi and Abhishek Pathak

बेटी का नाम रिवील करने के लिए शिवालिका और अभिषेक ने सोशल मीडिया पर एक जॉइंट पोस्ट शेयर की है. उन्होंने दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें से पहली तस्वीर में कपल अपनी नन्हीं परी को सीने से चिपकाए दिख रहा है, वहीं दूसरी तस्वीर में अपनी लाडली का हाथ थामे दिख रहे हैं.

Shivaleeka Oberoi and Abhishek Pathak

दोनों ने कैप्शन में बेबी गर्ल का नाम अनाउंस करते हुए लिखा, "मिलिए हमारी जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी से- आरीका पाठक. आरीका नाम में मां लक्ष्मी का आशीर्वाद और स्वरूप बसता है, जो कृपा, समृद्धि, खुशहाली और दिव्य सुंदरता का प्रतीक है. 19.04.2026 को अक्षय तृतीया के शुभ दिन जन्मी हमारी नन्ही परी के साथ सबकुछ बेहद खूबसूरत और दैवीय कनेक्शन जैसा लगता है. मानो भगवान का कोई खूबसूरत प्लान हो. वो हमारी हर दुआ, हर सपने से कहीं बढ़कर है. दिल से शुक्रगुजार हैं, खुद को बेहद खुशकिस्मत महसूस कर रहे हैं."

Shivaleeka Oberoi and Abhishek Pathak

इस पोस्ट के सामने आते ही फैंस और सेलेब्स कपल को बधाई दे रहे हैं और आरीका नाम को बेहद खूबसूरत बता रहे हैं. 

Shivaleeka Oberoi and Abhishek Pathak

शिवालिका ओबरॉय और अभिषेक पाठक की लवस्टोरी की बात करें तो दोनों की मुलाक़ात खुदा हाफ़िज़ के सेट पर हुई थी. शिवालिका इस फ़िल्म की हीरोइन थीं और अभिषेक इस फ़िल्म के प्रोड्यूसर थे. सेट पर ही काम के दौरान दोनों को प्यार हो गया, जिसके बाद 2023 में दोनों ने शादी कर ली.

Share this article