Close

शादी के 9 साल बाद हर्ष लिंबाचिया से तलाक ले रही हैं भारती सिंह? कॉमेडियन ने तोड़ी तलाक की अफवाहों पर चुप्पी (Bharti Singh-Harsh Limbachiya Getting Divorce After 9 Years Of Marriage Comedian Break Silence On Rumors)

एंटरटेनमेंट वर्ल्ड की मोस्ट पॉपुलर जोड़ी भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया (Bharti Singh And Limbachiya) को कौन नहीं जानता. अक्सर कपल अपने दोनों बच्चों के साथ सोशल मीडिया पर फोटोज और वीडियो शेयर करते रहते हैं. हाल ही में भारती और हर्ष के बारे में ये अटकलें लगाई जा रही हैं कि दोनों की शादीशुदा जिंदगी में खटपट चल रही है. ये भी कहा जाने लगा कि भारती और हर्ष तलाक ले रहे हैं.

Bharti Singh and Harsh Limbachiya

फेवरेट कपल को लेकर आई खबर फैन्स के लिए किसी बड़े सदमे से कम नहीं थी. और अब भारती सिंह ने इस खबर पर रिएक्ट किया है.

Bharti Singh and Harsh Limbachiya

हर्ष लिंबाचिया के संग तलाक की अफवाहों के बारे में अपना रिएक्शन देते हुए भारती ने अपने लेटेस्ट ब्लॉग में ये कहा है कि अब मैं हर्ष के साथ नहीं रह सकती. क्योंकि अब हमारे बीच दरारें आने लगी हैं. इरिटेशन होने लगी हैं. बहुत सारी बातें ऐसी हैं, जो हर्ष बर्दाश्त नहीं कर पाता. हमारे रिश्ते में दरार पड़ी है और हम अलग हो रहे हैं.

Bharti Singh and Harsh Limbachiya

हर्ष के बारे में इतना सब कहने के बाद भी भारती का गुस्सा कम नहीं होता और कहती हैं - इस तरह की बहुत सारी बातें, घटिया न्यूज हमें सुनने में आ रही हैं, जो कि बहुत ही गलत है. ऐसा तो कभी नहीं हो सकता है. शायद मर के भी हम दोनों अलग ना हों. कॉमेडियन ने अपने ब्लॉग में ये साफ कर दिया है कि उनकी शादीशुदा जिंदगी अच्छी चल रही है. वे हमेशा साथ थे, साथ हैं और साथ रहेंगे.

Bharti Singh and Harsh Limbachiya

पर्सनल लाइफ की बात करें तो बता दें कि कई सालों की डेटिंग के बाद हर्ष और भारती साल 2017 में शादी के बंधन में बंधे थे. भारती ने साल 2022 में अपने पहले बेटे लक्ष्य को जन्म दिया था. इसके बाद कॉमेडियन ने साल 2026 में दूसरे बेटे को जन्म दिया.

Share this article