Close

फिल्म समीक्षा: गुस्ताख़ इश्क़- मोहब्बत की ऐसी खताएं, जिनमें कशिश है, कसक भी और नफ़ासत भी… (Movie Review: Gustakh Ishq)

फैशन डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा ने 'गुस्ताख़ इश्क़' बनाकर एक ख़ूबसूरत ख़ता कर दी, जो दिलों में बस गई. नब्बे का दौर, पुरानी दिल्ली और पंजाब की गलियां, शेरो-शायरी का सफ़रनामा बांधे रखता है.

Gustakh Ishq

नसरुद्दीन शाह से लेकर विजय वर्मा, फातिमा सना शेख और शारिब हाशमी अपनी अदाकारी से पूरी फिल्म को ख़ुशनुमा बनाते हैं.

विजय वर्मा अपने पिता की विरासत में मिली उर्दू प्रिंटिंग प्रेस, जो माली हालत से गुज़र रही को बचाने की खातिर मशहूर शायर अज़ीज़ (नसरुद्दीन) की शायरी को छापने की ख़्वाहिश रखता है. इसके लिए वो गुमनामी की ज़िंदगी जी रहे अज़ीज़ से मिलने शार्गिद बनकर उनके घर आता है. फिर शुरू होता है सिलसिला शेरो-शायरी का. उस्ताद की बेटी फातिमा सना शेख पर विजय का दिल आ जाता है.

यह भी पढ़ें: फिल्म समीक्षा: तेरे इश्क में- जलाती, हंसाती पर इश्क़ का जुनून रुलाती भी है… (Movie Review: Tere Ishk Mein)

क्या विजय अपने लक्ष्य में कामयाब हो पाते हैं? क्या उनका इश्क़ मुकाम पाता है या फ़ना हो जाता है, यह तो आप फिल्म देख कर ही जान पाएंगे.

Gustakh Ishq

गुलजार साहब की लेखनी, गीत, कलाम रूमानी कर देते हैं, उस पर विशाल भारद्वाज का संगीत सोने पर सुहागा.

निर्देशक विभु पुरी ने फिल्म को अच्छा ट्रीटमेंट दिया है. प्रशांत झा के साथ लेखनी में भी उन्होंने कमाल दिखाया है. हितेश सोनिक का बैकग्राउंड स्कोर बढ़िया है.‌ पुरानी दिल्ली और पंजाब के मलेरकोटला की ख़ूबसूरत बख़ूबी कैमरे में क़ैद किया है सिनेमैटोग्राफर मानुष ने.

Gustakh Ishq

चूंकि छोटी और थोड़ी धीमी फिल्म है, के बावजूद बांधे रखती है. कह सकते हैं मनीष मल्होत्रा की पहली कोशिश सराहनीय है. इश्क़ को जीने वाले, शेरो-शायरी के शौकीन इसे ज़रूर पसंद करेंगे.

Gustakh Ishq

यह भी देखें: जानें 'द ताज स्टोरी' मूवी से जुड़ी दिलचस्प बातें इसके निर्देशक तुषार अंबरीश गोयल से 'मेरी सहेली के इस पॉडकास्ट में

https://youtu.be/iPxbdHsRuh4?si=jzZ68d1Rj1PvBLEI

Photo Courtesy: Social Media

Share this article