Close

सोनम कपूर ने ब्लैक बनारसी साड़ी में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, चेहरे पर दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो, 40 की उम्र में दूसरी बार मां बनने जा रही हैं एक्ट्रेस (Sonam Kapoor flaunts baby bump in black banarasi saree, Shines with pregnancy glow, Actress is pregnant with her second child)

बॉलीवुड के सबसे प्यारे कपल्स में से एक सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और उनके पति आनंद आहूजा (Anand Ahuja) के घर जल्द ही दूसरी बार पैरेंट्स बनने जा रहे हैं. सोनम कपूर 40 की उम्र में दोबारा प्रेग्नेंट (Sonam Kapoor pregnancy) हैं. एक्ट्रेस ने जब से प्रेग्नेंसी अनाउंस की है तभी से वो मैटरनिटी फैशन गोल्स सेट कर रही हैं और अपने ग्लैमरस अंदाज़ में बेबी बंप फ्लॉन्ट (Sonam Kapoor flaunts baby bump) करके तारीफें लूट रही हैं. एक बार फिर सोनम ने ब्लैक साड़ी में देसी लुक से सबका दिल जीत रही हैं. 

Sonam Kapoor

Soon-To-Be-Mom सोनम कपूर फिलहाल प्रेग्नेंसी फेज़ एन्जॉय कर रही हैं. वायु के जन्म के चार साल बाद वह अपने दूसरे बच्चे को साल 2026 में जन्म देंगी. इससे पहले कल उन्हें एक पब्लिक इवेंट में स्पॉट किया गया, जहां वो ब्लैक कलर की बनारसी साड़ी पहनकर पहुंची थीं. प्रेग्नेंसी में उनका ये देसी लुक देखकर फैंस होश खो रहे हैं. 

Sonam Kapoor

सोनम कपूर ने बीती रात स्वदेश इवेंट में शिरकत की. इस दौरान वो ब्लैक साड़ी और हाई नेक फूल स्लीव ब्लाउज में क्लासी लुक में नज़र आईं. स्मोकी काजल, न्यूड लिपस्टिक, झुमके और चोकर नेकलेस में वो हमेशा की तरह फैशन डीवा लग रही थीं.

Sonam Kapoor

साड़ी में एक्ट्रेस ने खुलकर बेबी बंप फ्लॉन्ट किया और बेबी बंप थामकर किलर पोज़ भी दिए. सोनम ने इस ब्लैक साड़ी में कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं, जिसे देखकर फैंस खुश हो गए हैं. 

Sonam Kapoor

इन तस्वीरों में सोनम कपूर के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ दिखाई दे रहा है. वो बहुत खूबसूरत लग रही हैं और अपने स्टाइलिश अंदाज़ से फैंस को स्टाइलिश क्रेजी कर रही हैं.

Sonam Kapoor

सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने लंबे समय तक डेटिंग के बाद मई 2018 में शादी की थी. शादी के चार साल बाद अगस्त 2022 में कपल ने बेटे वायु का वेलकम किया था. तब से, एक्ट्रेस डेडीकेटेड मां की भूमिका के साथ अपने ग्लैमरस ऑन-स्क्रीन पर्सनैलिटी को भी बैलेंस करती रही हैं. 

Share this article