बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को जो स्टारडम और प्यार मिला, वो हर एक्टर का सपना होता है. किंग खान की मुस्कुराहट, उनके गालों की डिंपल, चेहरे का रोमांस उनके फैंस को दीवाना बना देता है. किंग खान की फिल्में सक्सेस की गारंटी होती हैं. किंग खान का स्टारडम सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में फैला हुआ है. काम के प्रति उनका डेडिकेशन, उनका डिसिप्लिन, लोगों के लिए उनका जेस्चर... किंग खान के दीवाने फैंस ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड सेलिब्रिटीज़ भी हैं. हाल ही में सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) ने दिल खोलकर शाहरुख खान की तारीफ की और बताया कि उनके जैसा स्टारडम किसी और एक्टर को मिल ही नहीं सकता.

सुनील हाल ही में राज शमानी के पॉडकास्ट पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने शाहरुख खान के स्टारडम पर खुलकर (Suniel Shetty on Shah Rukh Khan) बात की और उनकी तारीफ करते हुए कहा कि उनकी जगह कोई दूसरा एक्टर नहीं ले पाएगा. सुनील शेट्टी से जब राज शमानी ने पूछा कि कोई दूसरा एक्टर उस स्टारडम तक क्यों नहीं पहुंच पाया जहां शाहरुख खान हैं. इस पर सुनील शेट्टी ने कहा, "क्योंकि उनके पास यश जी (यश चोपड़ा) और बेस्ट गाने थे. उनके पास म्यूजिक था. भारत में म्यूजिक बहुत मैटर करता है. उनकी अपने काम के लिए कमिटमेंट. वो खुद को लगातार खोजते रहते हैं. खुद को हर समय गढ़ते हैं, खुद पर काम करते रहते हैं. वो हर मायने में कम्पलीट हैं."

सुनील ने किंग खान की तारीफ करते हुए आगे कहा, "उनकी शालीनता शानदार है. वो रिस्पेक्ट देते हैं और उसी रिस्पेक्ट उम्मीद करते हैं. जो वहां हमेशा होते हैं जहां उनकी जरूरत होती है'. शाहरुख सोशल मीडिया के चक्कर में नहीं पड़ते. तो उनका क्रेज बना रहता है. वो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने में इतना विश्वास नहीं रखते. उनमें गुज़रे ज़माने के एक्टर वाला अट्रैक्शन है. आजकल के बच्चों को लगता है सोशल मीडिया पर लगातर पोस्ट करना आगे बढ़ने का रास्ता है. लेकिन शाहरुख खान ऐसा नहीं मानते. इस मामले में रणबीर कपूर का अप्रोच भी ऐसा ही है. वो भी सोशल मीडिया पर नहीं हैं. वो वहीं होते हैं जहां उनका काम होता है. उनका काम बोलता है."

हाल ही में डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने भी एक पॉडकास्ट के में शाहरुख खान की जमकर तारीफ की थी. उन्होंने कहा था कि उनकी फिल्म 'रा वन' डायरेक्ट करना उनके लिए बड़ी उपलब्धि नहीं थी, लेकिन इस दौरान शाहरुख को जानना बड़ी बात थी. उनका कहना था कि एक्टर के सोचने और समझने के तरीके ने अनुभव सिन्हा को प्रभावित किया था.
