Close

‘धुरंधर’ की सक्सेस के बीच अक्षय खन्ना ने अलीबाग के बंगले में कराया वास्तु हवन, लाइमलाइट से दूर अलीबाग में समय बिता रहे हैं एक्टर (Amid Dhurandhar success, Akshaye Khanna performs Vastu Shanti at his Alibaug home, Video goes viral)

'धुरंधर' (Dhurandhar) की सक्सेस (Dhurandhar success) के बाद अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) हर जगह छा गए हैं. सोशल मीडिया पर पिछले कई दिनों से वो ट्रेंड कर रहे हैं. हालांकि अक्षय ने अपने करियर की शुरुआत 1997 में की थी, लेकिन 26 सालों बाद वो रातोंरात सेंशसन बन गए हैं. रहमान डकैत (Rehman Dakait) का किरदार निभाकर वो छा गए हैं. फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका मचा रही है और अक्षय खन्ना सोशल मीडिया पर. 

Akshaye Khanna

जहां 'धुरंधर' के बाकी स्टार्स फ़िल्म की सक्सेस को एन्जॉय कर रहे हैं और मीडिया से इंटरेक्शन कर रहे हैं, वहीं अक्षय खन्ना इन सबसे दूर अपने अलीबाग वाले घर में रिलैक्स कर रहे हैं और अब उन्होंने अपने घर में वास्तु पूजा (Akshaye Khanna performs Vastu Shanti at his Alibaug home) करवाई है, जिसके वीडियोज़ सोशल मीडिया पर वायरल हैं.

Akshaye Khanna

अक्षय खन्ना वैसे भी बेहद प्राइवेट इंसान हैं और लो प्रोफाइल रहना पसंद करते हैं. न उनका सोशल मीडिया एकाउंट है और न ही वो मीडिया पर्सन हैं. यहां तक कि 'धुरंधर' की सक्सेस के बाद भी उन्होंने अब तक फ़िल्म को लेकर कोई बात नहीं की, लेकिन अपने अलीबाग वाले बंगले में उन्होंने अपने अंदाज में फ़िल्म की सक्सेस को सेलिब्रेट किया.

Akshaye Khanna

फ़िल्म की सक्सेस के बाद अक्षय खन्ना ने हाल ही में अपने अलीबाग वाले बंगले में वास्तु शांति और हवन करवाया. इस पूजा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें अभिनेता को पूरी सादगी और ध्यान के साथ पूजा करते हुए देखा जा सकता है. कैजुअल कपड़ों में अक्षय खन्ना पुजारियों के साथ मंत्रोच्चार के बीच प्रार्थना करते नजर आए.

Akshaye Khanna

जिस पंडित ने उनके घर में ये पूजा हवन करवाया, उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके इस बारे में जानकारी दी. पंडित शिवम ने लिखा, "मुझे अक्षय खन्ना के घर पर पूजा करने का सौभाग्य मिला." साथ ही उन्होंने अक्षय की तारीफ करते हुए लिखा, "उनकी सादगी, शान्त स्वभाव और पॉजिटिव एनर्जी ने इस अनुभव को और खास बना दिया." पंडित जी ने अपने पोस्ट में अक्षय खन्ना की एक्टिंग की भी जमकर तारीफ की.

Akshaye Khanna

आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा रखा है. रिलीज़ के 12वें दिन फ़िल्म ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है.

Akshaye Khanna

Share this article