Close

60 करोड़ के धोखाधड़ी केस के बीच शिल्पा शेट्टी सर्व करेंगी ‘मां के हाथ का खाना’, एक्ट्रेस ने खोला नया रेस्टॉरेंट Ammakai (Shilpa Shetty Opens Karnataka-Inspired New Restaurant Ammakai In Mumbai, Serves ‘Maa Ke Haath Ka Khana’)

श‍िल्‍पा शेट्टी (Shilpa Shetty) और राज कुंद्रा (Raj Kundra) की मुश्‍क‍िलें कम होती नहीं दिख रही हैं. एक ओर जहां वह 60 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में फंसी हुई हैं, वहीं बुधवार, 17 दिसंबर को आयकर विभाग ने उनके मुंबई के दादर इलाके में स्‍थ‍ित बैस्टियन रेस्टोरेंट पर छापा मारा है. लेकिन इन सबकी टेंशन से दूर अब शिल्पा नया रेस्टॉरेंट (Shilpa Shetty Opens Karnataka-Inspired New Restaurant) खोलने जा रही हैं.

Ammakai In Mumbai

शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर अपने इस नए रेस्टॉरेंट (Shilpa Shetty shares glypmse of New Restaurant) की झलक भी दिखाई है और इसकी ओपनिंग डेट भी अनाउंस की है. शिल्पा के इस नए रेस्टॉरेंट का नाम है 'अम्माकाई' (Ammakai). अम्माकाई (Ammakai) का अर्थ है 'मां के हाथ', जो मां के प्यार और उनके हाथ से बने खाने की याद दिलाता है.

Ammakai In Mumbai

शिल्पा का यह रेस्टॉरेंट बांद्रा में बास्टियन की पुरानी जगह पर ही खुल रहा है. इस रेस्टॉरेंट में ट्रेडिशनल साउथ इंडियन फ़ूड, खासकर मंगलौरियन डिशेज़ सर्व किए जाएंगे जिसमें घर जैसा और मां के हाथों का स्वाद होगा. इस रेस्टॉरेंट की ओपनिंग कल यानी 19 दिसंबर 2025 को हो रहा है. जबकि 'बास्टियन' नाम जुहू में एक नए 'बास्टियन बीच क्लब' के साथ जारी रहेगा. 

Shilpa Shetty

शिल्पा शेट्टी ने अपने इस नए रेस्टॉरेंट की झलक अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर की है, जिसमें कई सारे शेफ ट्रेडिशनल साउथ इंडियन अटायर व्हाइट शर्ट और लूंगी में साउथ इंडियन फ़ूड बनाते दिख रहे हैं. वीडियो के आखिर में शिल्पा की 'अम्मा' शेफ्स के साथ नज़र आती हैं, तो शिल्पा उनसे पूछती हैं अम्मा आप यहां? तो उनकी मां रिप्लाई करती हैं वेलकम टू अम्माकाई.

Ammakai In Mumbai

बता दें कि इसी साल सितंबर में खबर आई थी कि शिल्प शेट्टी का बैस्‍ट‍ियन बंद हो रहा है, जिस पर शिल्पा शेट्टी ने सफाई दी थी कि बैस्‍ट‍ियन नहीं हो रहा है, बल्कि वो दो नया रेस्टॉरेंट खोलने जा रही हैं, उसी समय उन्होंने साउथ इंडियन रेस्टॉरेंट अम्माकाई अनाउंस कर दिया था. 

Shilpa Shetty

फैंस और सेलेब्स अब शिल्पा शेट्टी के इस नए वेंचर के लिए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं और वो जिस तरह पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ मैनेज करती हैं, उसके लिए उनकी तारीफ कर रहे हैं.

Share this article