Close

#HBD Ajay Devgn: अजय देवगन हुए 57 के, चुटकी लेते हुए काजोल ने किया हसबैंड को बर्थडे विश, तो अक्षय कुमार ने किया किस करते हुए, अन्य सेलेब्स ने भी लुटाया सिंघम पर प्यार (Ajay Devgn turns 57, Kajol roasts him, Akshay Kumar gives him a kiss in sweet birthday wish)

बॉलीवुड के सिंघम उर्फ अजय देवगन (Singham aka Ajay Devgn) आज अपना 57वा जन्मदिन (57th Birthday) मना रहे हैं. सोशल मीडिया पर जहां फैंस उन्हें बर्थडे विश कर रहे हैं, वहीं सिंघम एक्टर की वाइफ काजोल (kajol) सहित उनके बॉलीवुड फ्रेंड्स और कॉलीग्स (Bollywood Friends And Colleags) ने भी उन्हें मज़ेदार अंदाज में विश किया.

Ajay Devgn

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन आज 2 अप्रैल को 57 साल के हो गए हैं. ल सोशल मीडिया पर फैंस बर्थडे विश करते हुए उन पर अपना प्यार लुटा रहे हैं. तो वहीं कुछ फैंस ऐसे भी हैं जो आज के दिन अजय देवगन को बर्थडे विश करने के लिए उनके घर के बाहर जमा हो रखे हैं.

Ajay Devgn

इसके अलावा अक्षय कुमार, करीना कपूर, रोहित शेट्टी और उनकी पत्नी काजोल समेत इंडस्ट्री के उनके कई दोस्तों और को-स्टार्स ने भी उन्हें सोशल मीडिया पर दिल को छू लेने वाले पोस्ट शेयर कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं.

Ajay Devgn

अजय के खास दोस्त अक्षय कुमार ने भी उन्हें बर्थडे विश करते हुए अपनी अपकमिंग फिल्म 'गोलमाल 5' की बीटीएस फोटो शेयर की. इस फोटो में अजय को अक्षय किस करते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस फनी फोटो के साथ अक्षय ने कैप्शन में लिखा- 'दोस्ती इतनी पुरानी है, प्यार तो होगा ही. हैप्पी बर्थडे डियर अजय देवगन.

Ajay Devgn

डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने भी अपने बेस्ट फ्रेंड अजय देवगन को बर्थडे विश किया है. रोहित ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पुराना वीडियो शेयर किया है, जो उनके यंग डेज़ के है. वीडियो में अजय और रोहित को किसी फिल्म के सेट पर हैं. वीडियो के साथ रोहित शेट्टी ने एक दिल को छू लेने वाला मैसेज लिखा - 90 की मेहनत से आज तक. कम शब्द, ज्यादा एक्शन. हैप्पी बर्थडे, बड़े भाई.'

Ajay Devgn

करीना कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपनी और अजय की एक फोटो शेयर करते हुए अजय को बर्थडे विश किया है.

Ajay Devgn

Share this article