Close

पैपराजी को ‘चूहे गंदे कपड़े पहनकर आते हैं’ जैसे कमेंट करने वाली जया बच्चन पर फूटा हिंदुस्तानी भाऊ का गुस्सा (Hindustani Bhau Slams Jaya Bachchan For Calling Paparazzi Chuhe Gande Kapde Phenkar Aate Hai)

कुछ दिन पहले जया बच्चन (Jaya Bachchan) ने पैपाराजी (Paparazzi) पर गंदे और घटिया कमेंट्स किए थे. एक्ट्रेस ने उनके कपड़ों पर भद्दे कमेंट किया था. अब हिंदुस्तानी भाऊ (Hindustani Bhau) ने भी जया बच्चन पर जमकर अपनी भड़ास निकाली है.

Hindustani Bhau

बिग बॉस कंटेस्टेंट हिंदुस्तानी भाऊ उर्फ विकास पाठक सोशल मीडिया की हेड लाइंस बनने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं. हिंदुस्तानी भाऊ ऐसा कुछ बोल देते हैं जिसकी वजह से वे मुश्किलों में भी आ जाते हैं. इस बार भाऊ का गुस्सा राज्यसभा सांसद और एक्ट्रेस जया बच्चन पर फूटा है.

jaya Bachchan

एक इवेंट में शामिल हुए हिंदुस्तानी भाऊ ने जया बच्चन पर apni भड़ास निकालते हुए कहा- वो कपड़ों पर कमेंट किया ना? क्या नाम है अमिताभ बच्चन की वाइफ का? जया बच्चन, वो खुद 150 रुपये की साड़ी पहनती हैं कुराड़ बाजार से। और वो इन लोगों को बोलती है गरीब.

Jaya Bachchan

कैसे गंदे कपड़े पहनकर आते हैं. अरे काहे को जाते हो ऐसे लोगों के पीछे, जहां पर आपको इज्जत नहीं मिलती. इनको इनकी औकात मालूम पड़ेगी, जब आप इनको दिखाना बंद करोगे. समझा. आपकी वजह से ये लोग दिख रहे हैं. वरना इनको कुत्ता नहीं जानता कोई.

Hindustani Bhau

विकास पाठक ने ये भी कहा- जहां आपको इज्जत नहीं मिलेगी ना, वहां न जाएं. मैं आप सबको हाथ जोड़कर बोलता हूं, हम लोग जो बने हैं ना, आप लोगों की वजह से बने हैं. हम लोग ही अगर आपकी इज्जत नहीं करेंगे ना, तो फिर आप लोगों का सोचना बहुत जरूरी है. क्यों जाते हो, ऐसे लोगों के पीछे मत जाओ भाई. जहां आप लोगों को इज्जत नहीं मिलती. आप लोगों ने उनको बनाया है.

Jaya Bachchan

जानकारी के लिए ये बता दें कि बरखा दत्त के 'वी द वुमन' शो में जया बच्चन ने पैपाराजी को बुरी तरह से झिड़कते हुए कहा था - मीडिया के साथ मेरा रिश्ता बहुत अच्छा है लेकिन पैपाराजी के साथ मेरा रिश्ता बिल्कुल भी अच्छा नहीं है ये लोग कौन हैं? ये जो बाहर गंदे, टाइट पैंट पहने, हाथ में मोबाइल लिए बैठे हैं, उन्हें लगता है कि सिर्फ मोबाइल होने से वे आपकी तस्वीर खींच सकते हैं और जो चाहें कह सकते हैं. किस तरह के कमेंट करते हैं.

Jaya Bachchan

Share this article