Close

दिशा पाटनी के तलविंदर को डेट करने की अफवाहों के बीच एक्स गर्लफ्रेंड का पोस्ट हुआ वायरल, दिशा को दी चेतावनी (Disha Patani Dating Talwiinder Amid Rumours Ex-Girlfriend Post Goes Viral)

हाल ही में एक्ट्रेस दिशा पाटनी (Disha Patani) को पंजाबी सिंगर तलविंदर सिंह (Talwiinder Singh) के साथ डेटिंग की अफवाहें उड़ रही हैं. इन अफवाहों के बीच तलविंदर की एक्स गर्लफ्रेंड सोनी कौर ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर दिशा पाटनी को सिंगर से अलर्ट रहने की चेतावनी दी है.

Talwiinder

कुछ दिन पहले दिशा पाटनी को पंजाबी सिंगर तलविंदर सिंह सिद्धू, मौनी रॉय और उनके हसबैंड सूरज नांबियार के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. फिर नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन के रिसेप्शन में दोनों को एक साथ स्पॉट किया गया. ये देखकरफैनसे ये अनुमान लगा रहे है कि दिशा और तलविंदर एक दूसरे को डेट kar रहे हैं.

Disha Patani and Talwiinder

दिशा और तलविंदर के डेटिंग की अफवाहें कितनी सच है ये तो पता नहीं, लेकिन इसी बीच तलविंदर की एक्स गर्लफ्रेंड ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट को पढ़ने के बाद ऐसा लग रहा है जैसे कि वे दिशा पाटनी को अलर्ट करने की कोशिश कर रही हैं.

Talwiinder

पंजाबी सिंगर की एक्स गर्लफ्रेंड सोनी कौर ने अपनी क्रिप्टिक पोस्ट में लिखा-सिर्फ HIV और STI’s ही नहीं, लोग श्राप और बदकिस्मती भी ढोते हैं. अलर्ट रहें कि आप किसके साथ सोते हैं.

Disha Patani

ये क्रिप्टिक पोस्ट शेयर करने के कुछ देर बाद वायरल होने लगा. लोगों को ये लगने लगा कि सिंगर की एक्स गर्लफ्रेंड ने इस क्रिप्टिक पोस्ट के जरिए दिशा पटानी और तलविंदर के बारे में फैल रही अफवाहों के मद्देनजर उन पर कमेंट किया है. साथ ही अप्रत्यक्ष तौर से दिशा को भी सिंगर से अलर्ट रहने की चेतावनी दी है.

Disha Patani and Talwiinder

बता दें कि नूपुर सेनन की शादी से वायरल हुए वीडियोज़ में दिशा पाटनी और तलविंदर कभी एक-दूसरे के काफी करीब नजर आए तो कभी दोनों को एक दूसरे का हाथ पकड़े देखा गया तो कभी दोनों को फ्रेंड्स के साथ मस्ती करते हुए भी देखा गया. ये सब देखकर लोगों को लग रहा है कि दिशा और तलविंदर के बीच कुछ चल रहा है.

Share this article