कांटा लगा गर्ल शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) के निधन (Shefali Jariwala's death) को 8 महीने हो चुके हैं. पिछले साल 28 जून को कार्डियक अरेस्ट से डेथ हो गई थी. उनके निधन से उनके पति पराग त्यागी (Parag Tyagi) को गहरा सदमा लगा था और वो एकदम टूट गए थे और शेफाली की यादों (Parag Tyagi remembers Shefali) के सहारे ही समय बिता रहे थे. लेकिन अब वो काम पर लौट आए हैं. पत्नी के निधन के 8 महीने बाद जाकर अब उन्होंने सेट पर वापसी (Parag Tyagi returns to television) की है, जिसकी झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है. टीवी पर उनकी वापसी की खबर सुनकर उनके फैंस खुश हो गए हैं.

पराग त्यागी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल अपने अपकमिंग शो का प्रोमो शेयर किया है. उनके इस शो का नाम 'चंदनबाला' (Chandanbala) है. हालांकि ये शो से जुड़ी ज़्यादा डिटेल उन्होंने शेयर नहीं की है. शो कब आएगा, कहां आएगा, इसकी जानकारी भी नहीं दी है, लेकिन फैंस उनके काम पर लौटने की खबर से ही खुश हो गए हैं और उनकी पोस्ट पर कमेंट करके खुशी जता रहे हैं.

पराग की इस पोस्ट पर एक्ट्रेस आरती सिंह ने लिखा, 'ऑल द बेस्ट भइया' वहीं एक्ट्रेस जसवीर कौर ने भी कॉमेंट सेक्शन में, 'शानदार' लिखकर पराग का हौसला बढ़ाया. फैंस भी लगातार कमेंट करके उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं. एक यूज़र ने लिखा, 'आप ऐसे ही एक्टिंग करते रहो, शेफाली की आत्मा को शांति मिलेगी.' दूसरे ने पूछा, 'वाह, कब आने वाला है ये सीरियल? मुझे देखना है.'

बता दें 28 जून को शेफाली के अचानक निधन ने पराग को बुरी तरह तोड़ दिया था. तभी से अपने सीने पर उनकी फोटो बनवाने से लेकर घर के हर एक कोने में उनके एहसास को जिंदा रखने तक पराग शेफाली की यादों में ही खोए रहे, लेकिन अब उन्होंने इन यादों के साथ ही लाइफ में आगे बढ़ने का फैसला किया है और शूटिंग शुरू कर दी है.

पराग त्यागी के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने 'पवित्र रिश्ता' से अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद वह 'ब्रह्मराक्षस', 'जोधा अकबर' और 'शक्ति- अस्तित्व के एहसास की' में नजर आए थे. उन्होंने हिंदी और तेलुगू फिल्मों में भी काम किया है.

